2 ऐसे मौके जब आईपीएल में आरसीबी ने सुपर ओवर में जीत हासिल की

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम (Photo Credit - IPLT20)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम (Photo Credit - IPLT20)

1.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2020

Ad
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद विराट और एबी डीविलियर्स (Photo Credit - IPL
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद विराट और एबी डीविलियर्स (Photo Credit - IPL)

आईपीएल 2020 में एक और सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 201/3 का स्कोर बनाया। एबी डीविलियर्स ने 24 गेंदों में 55 रनों की धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने भी 201/5 का स्कोर ही बनाया।

Ad

इशान किशन ने 58 गेंदों में 9 छक्के और 2 चौकों की मदद से 99 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन जब टीम को 2 गेंद में 5 रन की जरूरत थी तब वह आउट हो गए और शतक से चूक गए। वहीं किरोन पोलार्ड ने 24 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 60 रनों की धुआंधार पारी खेली और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच को टाई करा दिया।

सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस ने 7/1 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरी गेंद पर बिना विकेट गंवाए मैच जीत लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications