3 उपलब्धियां जो महेंद्र सिंह धोनी IPL 2021 में अपने नाम कर सकते हैं

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय पूर्व कप्तान और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार पिछले आईपीएल (IPL) में खेलते हुए दिखे थे और धोनी एक बार फिर आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का पिछले सीजन प्रदर्शन काफी खराब था। टीम पहली बार प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंची और बतौर बल्लेबाज धोनी भी अपनी लय में नहीं नजर आये थे। हालाँकि आईपीएल 2021 में धोनी के समर्थकों को अपने इस खिलाड़ी से एक धमाकेदार सीजन की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें: 3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में एक ही टीम के खिलाफ 2 शतक लगाए हैं

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के साथ 10 अप्रैल को करेगी। टीम ने ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों का खरीदते हुए पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन एक अच्छा स्क्वॉड तैयार किया है। आगामी आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल भी हो सकती है, ऐसे में धोनी के पास अपने समर्थकों को खुश करने के लिए कुछ उपलब्धियां हासिल करने का सुनहरा मौका है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 उपलब्धियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें धोनी आईपीएल 2021 में हासिल कर सकते हैं।

3 उपलब्धियां जो महेंद्र सिंह धोनी IPL 2021 में अपने नाम कर सकते हैं

#3 आईपीएल में बतौर बल्लेबाज 5000 रन

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल में बतौर बल्लेबाज 5000 रन पूरा करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस लीग में दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मौजूद होते हैं और उनके सामने निरंतर रन बनाना कभी आसान नहीं होता है। आईपीएल में अभी तक मात्र 5 बल्लेबाज ही इस आंकड़े को पूरा कर पाए हैं। आगामी आईपीएल में बतौर बल्लेबाज एमएस धोनी के पास भी इस आंकड़े को पूरा करने का मौका होगा। धोनी के नाम अभी आईपीएल में 4632 रन है और उन्हें 368 रनों की जरूरत है।

#2 आईपीएल में 250 छक्के

एमएस धोनी
एमएस धोनी

आईपीएल में दर्शकों को ढेर सारे चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज एमएस धोनी को भी बड़ी हिट लगाना खासा रास आता है और आईपीएल में हमने उनके बड़े हिट देखें हैं। आईपीएल में धोनी के नाम 216 छक्के दर्ज हैं और बतौर भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। आगामी आईपीएल में धोनी अगर 34 छक्के लगा देते हैं तो फिर वह इस टूर्नामेंट में 250 छक्कों के आंकड़े को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। हालांकि धोनी की पिछले सीजन की लय को देखते हुए यह काम बहुत मुश्किल लगता है।

#1 बतौर विकेटकीपर 150 शिकार

धोनी आईपीएल के सफल विकेटकीपरों में से एक हैं
धोनी आईपीएल के सफल विकेटकीपरों में से एक हैं

एमएस धोनी को बतौर विकेटकीपर बहुत ही सफल माना जाता है और इस खिलाड़ी ने भारत में विकेटकीपरों के स्तर को बहुत ही ऊंचा कर दिया है। धोनी ने आईपीएल में भी अपनी विकेटकीपिंग का जबरदस्त जौहर दिखाया है और वह आईपीएल के सबसे सफल विकेटकीपर हैं। आगामी आईपीएल में धोनी के नाम 150 शिकार पूरा करने का सुनहरा मौका होगा। धोनी के नाम अभी 148 शिकार दर्ज हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar