3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं

टॉप 5 में एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम शामिल है
टॉप 5 में एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम शामिल है

#2 किरोन पोलार्ड (33 छक्के)

किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड

हाल ही में वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले किरोन पोलार्ड आईपीएल में मुंबई के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कई बार मुंबई इंडियंस को मुश्किल मैच जितवाए हैं। पोलार्ड शुरू से ही आईपीएल में मुंबई के लिए ही खेले हैं और तब से लेकर अब तक वो इस टीम के अहम सदस्य हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में 20वें ओवर में कुल 187 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान उन्होंने 33 बार गेंद को छक्के के रूप में तब्दील किया है।

#1 एमएस धोनी (51 छक्के)

एमएस धोनी
एमएस धोनी

जब भी हम फिनिशर शब्द सुनते है तो हमारे मन में पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी का नाम ही आता है। धोनी ने अपने करियर के कई सालों तक भारतीय टीम के लिए शानदार तरीके से मैच फिनिश किये हैं और आईपीएल में तो उनका खेल अभी भी जारी है। धोनी अक्सर मैच को अंतिम तक ले जाने में विश्वास रखते हैं और उन्होंने आईपीएल में भी कई मैच पारी के 20वें ओवर में खत्म किये हैं। धोनी के नाम आईपीएल में पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने 20वें ओवर में अपने करियर के दौरान कुल 261 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान उन्होंने 51 छक्के लगाए हैं।

Quick Links