IPL 2020: मुंबई इंडियंस के वो 3 बल्लेबाज जो इस सीजन शतक लगा सकते हैं

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल तय हो चुका है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 29 मार्च से होगी और इसके शुरू होने के बाद से ही आईपीएल में शामिल सभी आठों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी, जिससे वह आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सकें। हालांकि अगर हम अभी तक की आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम के बारे में बात करें, तो जाहिर है एक ही नाम सभी के जेहन में आएगा और वो है मुंबई इंडियंस।

Ad

मुंबई इंडियंस ने एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने 2019 के सीजन में में चौथी बार आईपीएल खिताब जीत रिकॉर्ड कायम कर दिया था। मुंबई को चार बार आईपीएल खिताब दिलाने में इस टीम के खिलाड़ियों का भी काफी अहम किरदार रहा है।

हालांकि आज हम आपको मुंबई इंडियंस से ही जुड़े ऐसे तीन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आईपीएल 2020 में शतक बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : IPL 2020: 5 बल्लेबाज जो किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से ओपनिंग कर सकते हैं

जानिए कौन हैं वो तीन दिग्गज खिलाड़ी:-

#1 रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और बतौर ओपनर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में चार बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 188 मैचों में 130.82 के स्ट्राइक रेट से कुल 4898 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने अपने आईपीएल करियर में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। हालांकि वह अभी तक हुए आईपीएल के 12 सीजन में केवल एक बार ही शतक लगा पाए हैं।

Ad

रोहित शर्मा ने साल 2012 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 60 गेदों में 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसके बल पर उनकी टीम ने 182 रन बनाए थे। केकेआर 20 ओवर में महज 155 रन ही बना सकी थी और यह मैच 27 रन से हार गई थी। इसके अलावा भी रोहित ने आईपीएल में कई बड़ी पारियां खेली हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि रोहित आईपीएल 2020 में भी अपनी टीम की ओर से खेलते हुए शानदार शतक लगा सकते हैं।

#2 सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान तब मिली, जब उन्होंने केकेआर का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस का हाथ थामा। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए यादव ने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं।

Ad

सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर में 55 मैच खेले हैं और उनमें उन्होंने 131.61 के स्ट्राइक रेट से कुल 612 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 72 रनों की है। हालांकि वह अभी तक एक भी शतक नहीं लगा सके हैं लेकिन सूर्यकुमार यादव के खेलने के अंदाज को देखकर यह कहा जा सकता है कि वह आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की ओर से एक बेहतरीन शतक अपने नाम कर सकते हैं।

#3 क्रिस लिन

क्रिस लिन
क्रिस लिन

आईपीएल 2020 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की ओर से खरीदे गए क्रिस लिन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जो अपने आईपीएल करियर में कई टीमों में शामिल रहे हैं। साल 2011-12 में डेक्कन चार्जर्स में शामिल रहे क्रिस लिन को उस दौरान खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। हालांकि इसके बाद 2014 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने क्रिस लिन को नीलामी में खरीदा।

कोलकाता नाइटराइडर्स में शामिल होने के बाद क्रिस लिन के सितारे तेजी से बदले और उन्होंने एक के बाद एक कई बड़ी पारियां खेलीं। लिन ने अपने आईपीएल करियर में 41 मैचों में 140.65 के स्ट्राइक रेट से कुल 1280 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनकी सर्वोच्च पारी 93 रनों की है। लिन के खेलने के अंदाज को देखकर यह कहा जा सकता है कि वह आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की ओर से शानदार शतक लगा सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications