IPL Records - चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज 

चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स

#2 रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा पिछले कई सीजन से मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कर रहे हैं और 2013 में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित ने अब तक मुंबई को कुल 4 बार खिताब जिताया है। अपने लंबे आईपीएल करियर के दौरान, हिटमैन ने 27 मौकों पर चेन्नई का सामना किया है और उन दो बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ 700 से अधिक रन बनाए हैं। रोहित ने 29.37 की औसत और 125 की स्ट्राइक रेट के साथ चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ 705 रन बनाए हैं और वह चेन्नई के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

#1 विराट कोहली

विराट कोहली 
विराट कोहली

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 23 पारियों में कोहली ने 37.35 के औसत और 124.08 के स्ट्राइक रेट से 747 रन बनाए हैं, जिसमें छह अर्द्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 57 चौके और 30 छक्के भी लगाए हैं।

Quick Links