दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के इतिहास में कुछ उन टीमों में से एक है जिन्होंने आज तक आईपीएल का खिताब एक बार भी अपने नाम नहीं किया है। दिल्ली कैपिटल्स हर साल अपने खिलाड़ियों में काफी बदलाव करते हैं। हालांकि हर साल उनकी टीम के खिलाड़ी उन्हें काफी निराश करते हैं फिर भी पिछले कुछ सीजन से दिल्ली के टीम में काफी सुधार आया है और उसका महत्वपूर्ण कारण है कि उन्होंने अपने कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को स्थिर कर लिया है।
टीम के पास बेहतरीन भारतीय बल्लेबाजी कोर है इसके अलावा टीम के पास कगिसो रबाडा और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज भी मौजूद है। हालांकि पहले टीम की गेंदबाजी इतनी मजबूत नहीं थे इसी वजह से शायद टीम लगातार आईपीएल में खराब प्रदर्शन करती थी। दिल्ली की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए दूसरी टीमों के कई बल्लेबाजों ने ढेर सारे रन बनाये हैं।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको तीन ऐसे आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए सबसे ज्यादा रन अपने नाम किए हैं:
#3 रोहित शर्मा
2011 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनने से पहले डेक्कन चार्जर्स क्रिकेट टीम के सदस्य रहे रोहित शर्मा बेशक आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने 2013 से लेकर अब तक मुंबई इंडियंस टीम को अपनी कप्तानी में चार बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। मुंबई इंडियंस की सफलता में रोहित का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और ये आंकड़ा भी इसी तरफ इशारा करता है क्योंकि रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं ।
रोहित ने 25 मुकाबलों में 33.86 की औसत के साथ 745 रन बनाने बनाए जिसमें 74 रन की नाबाद सर्वाधिक पारी भी शामिल है। इस दौरान रोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ स्ट्राइक रेट 135.20 का रहा है और उन्होंने चार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत यह आंकड़े प्राप्त किए हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 33 छक्के और 60 चौके भी लगाए हैं।