IPL 2020: तीन बल्लेबाज जिन्होंने इस आईपीएल में बिना छक्का जड़े सबसे ज्यादा गेंद खेली

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

आईपीएल के इस सीजन में ज्यादा छक्के नहीं लगने की बात पहले की जा रही थी क्योंकि यूएई के बड़े मैदान हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आईपीएल शुरू होने के बाद यह धारणा एकदम बदल गई। हर मैच में बड़े छक्के देखने को मिलते हैं और शारजाह के मैदान पर गेंद सबसे ज्यादा बाहर जाती है। आईपीएल को शायद इसलिए बल्लेबाजों का टूर्नामेंट माना जाता है। देखना होगा कि आईपीएल खत्म होने तक कितने छक्के टीमों की तरफ से लगते हैं।

Ad

इस बार कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें ज्यादा छक्के जड़ते हुए नहीं देखा गया है। हालांकि उनकी कोशिश पूरी रही है लेकिन बल्ले ने अब तक साथ नहीं दिया। यही आईपीएल की खूबसूरती भी कही जा सकती है। आईपीएल के दौरान किसी भी भी बल्लेबाज को फ्लॉप होते हुए देखा गया है और अंडरडॉग को फ्लॉप होते देखा गया है। राहुल तेवतिया इसमें एक बड़ा उदाहरण हैं जिन्होंने शेल्डन कोट्रेल के एक ही ओवर में 5 छक्के जड़े थे। इस आर्टिकल में तीन ऐसे बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है जिन्होंने बिना छक्के अब तक इस सीजन सबसे ज्यादा गेंद खेली है।

नोट: ये आंकड़े 10 अक्टूबर के पंजाब-केकेआर मैच से पहले के हैं।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला

आईपीएल 2020 में बिना छक्के सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले 3 बल्लेबाज

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक की टीम केकेआर ने पिछले मैच में चेन्नई को हराकर प्रदर्शन में सुधार करने का प्रयास किया लेकिन व्यक्तिगत रूप से कार्तिक का खेल अच्छा नहीं रहा है। इस सीजन दिनेश कार्तिक ने 48 गेंदों से कोई छक्का नहीं जड़ा है। हालांकि यह उनके स्वभाव के विपरीत है क्योंकि वह बड़े छक्के लगाते हैं।

Ad

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

टी20 क्रिकेट में छक्कों पर सबसे ज्यादा भरोसा करने वाले ग्लेन मैक्सवेल का नाम भी इस लिस्ट में है। ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक 56 गेंदों से कोई छक्का नहीं जड़ा है और यह हैरान करने वाली बात है। पिछले मैच में वह रनआउट होकर पवेलियन लौटे थे।

Ad

केदार जाधव

केदार जाधव
केदार जाधव

बिना छक्का जड़े सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों में केदार जाधव इस समय सबसे ऊपर हैं। पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ वह क्रीज पर धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम हार गई। इसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। केदार जाधव ने अब तक 59 गेंद इस सीजन खेली है लेकिन छक्का जड़ने में नाकाम रहे हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications