आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स एक ऐसी टीम है जिन्होंने आईपीएल में अपने प्रसंशकों को लगातार निराश किया है। टीम के पास अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद भी टीम हर साल खराब प्रदर्शन करती है। हालांकि जब से युवा भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने टीम की कमान संभाली है तब से टीम ने जरूर अपने प्रदर्शन में थोड़ा सुधर किया है और आगे चलकर हम यही उम्मीद करते हैं कि टीम और भी अच्छा प्रदर्शन कर अपना पहला आईपीएल का खिताब भी अपने नाम करेगी।
दिल्ली कैपिटल्स एक ऐसी टीम है जो आईपीएल की शुरुआत के पहले नीलामी में काफी मजबूत दिखाई देते हैं लेकिन टूर्नामेंट में वो एकजुट प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। दिल्ली के गेंदबाजों ने लगातार आईपीएल में निराश किया है। ऐसे में बहुत से दूसरे टीम के खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने टीम की कमजोरी का बहुत फायदा उठाया है और इस टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए काफी रन बनाते हुए छक्के लगाए हैं।
यह भी पढ़ें : आईपीएल 2010 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज
इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के अपने नाम किए हैं:
#3 युवराज सिंह
युवराज का नाम सुनते ही दर्शकों के जेहन में उनके द्वारा लगाए लम्बे-लम्बे छक्कों की यादें ताजा हो जाती है।2008 से 2019 के बीच किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा रहने वाले युवराज सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुल 19 मुकाबलों में 18 पारियां खेली हैं और इस दौरान उन्होंने 42.66 की औसत के साथ 512 रन बनाए हैं। जिसमें एक पारी में नाबाद 70 रन का सर्वाधिक स्कोर भी शामिल है।
युवराज ने दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 139.36 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इस दौरान युवराज ने इन रनों को बनाने के लिए 32 छक्कों का सहारा लिया है। युवराज सिंह 32 छक्कों के साथ दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए तीसरे सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं।