अक्सर कहा जाता है कि क्रिकेट का असली खिलाड़ी वही होता है जो टेस्ट मैचों में अच्छा खेलता है। खेल के सबसे लंबे प्रारूप में काफी समर्पण और धैर्य की आवश्यकता होती है। जो हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं होती है। टेस्ट क्रिकेट में आपको बड़ी पारी खेलने का पूरा अवसर मिलता है और कई बल्लेबाजों ने इसका फायदा भी उठाया है।
दोहरा शतक बनाना भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इस उपलब्धि को अब तक कई बल्लेबाज हासिल कर चुके हैं। इस आर्टिकल में हम उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिनके नाम सबसे ज्यादा दोहरे शतक दर्ज हैं।
ये 3 बल्लेबाज टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक के मामले में हैं आगे
#3 ब्रायन लारा (9)
![ब्रायन लारा बड़ी पारियां खेलने में माहिर थे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/7d83b-16558011876684-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/7d83b-16558011876684-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/7d83b-16558011876684-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/7d83b-16558011876684-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/7d83b-16558011876684-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/7d83b-16558011876684-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/7d83b-16558011876684-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/7d83b-16558011876684-1920.jpg 1920w)
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने 16 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान नौ दोहरे शतक लगाए थे। 1993 में उन्होंने अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया था। इसके बाद लारा ने 1994 में इंग्लैंड के खिलाफ 375 रनों की पारी खेली। एक बार फिर से दोहरा शतक बनाने में उन्हें पांच साल लग गए लेकिन 1999 से 2003 तक उन्होंने चार दोहरे शतक लगा दिए।
साल 2004 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 400 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जो आज भी टेस्ट क्रिकेट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। 2005 में एडिलेड में ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 226 रन बनाए थे और फिर 2006 में उन्होंने मुल्तान में 216 रन बनाए।
#2 कुमार संगकारा (11)
![कुमार संगकारा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9fcb1-15707893351843-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9fcb1-15707893351843-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9fcb1-15707893351843-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9fcb1-15707893351843-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9fcb1-15707893351843-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9fcb1-15707893351843-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9fcb1-15707893351843-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9fcb1-15707893351843-800.jpg 1920w)
श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा एशियाई बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने लाहौर में अपना पहला दोहरा शतक जमाया और फिर बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 270 रनों की शानदार पारी खेली। संगकारा ने जल्द ही घर में अपना पहला 200+ का स्कोर दर्ज किया, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 232 रनों की पारी खेली। दो साल बाद उन्होंने फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 287 रनों की पारी खेली।
2007 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने सिर्फ आठ दिनों के अंतराल में दो दोहरे शतक जड़ दिए। उनका सातवां दोहरा शतक जुलाई 2010 में भारत के खिलाफ आया था।
उनका आठवां दोहरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ 2011 में आया था। संगकारा ने बांग्लादेश के खिलाफ फरवरी 2014 में अपना सर्वोच्च टेस्ट स्कोर (319 रन) हासिल किया। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाया, जबकि उन्होंने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आखिरी दोहरा शतक लगाया।
#1 सर डॉन ब्रैडमैन (12)
![सर डॉन ब्रैडमैन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b9a21-15708896906593-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b9a21-15708896906593-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b9a21-15708896906593-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b9a21-15708896906593-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b9a21-15708896906593-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b9a21-15708896906593-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b9a21-15708896906593-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b9a21-15708896906593-800.jpg 1920w)
टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है, उन्होंने केवल 52 टेस्ट मैचों में 12 दोहरे शतक लगाए थे। ब्रैडमैन ने 1930 की एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ तीन दोहरे शतक बनाए थे, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ब्रैडमैन ने 223 रनों की पारी खेली थी।
इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में दो दोहरे शतक लगाए थे। उन्होंने 1934 की एशेज सीरीज के चौथे और पांचवें टेस्ट के दौरान अपना सातवां और आठवां दोहरा शतक बनाया। इंग्लैंड की टीम ब्रैडमैन की पसंदीदा विरोधी टीम थी, क्योंकि उन्होंने बाद में उनके खिलाफ टेस्ट में तीन और दोहरे शतक लगाए।
1948 में ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट करियर का 12वां दोहरा शतक भारतीय टीम के खिलाफ बनाया था। उनके नाम अभी भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड है।