3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये 

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज (Image - IPL)
चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज (Image - IPL)

IPL 2022 में आईपीएल की सबसे सफल टीमों का हाल बड़ा बेहाल रहा। सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने वाली मुंबई इंडियंस (MI) इस सीजन पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे रही। वहीं 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम भी इस बार नौवें स्थान पर ही रही।

Ad

चेन्नई की टीम में इस सीजन काफी उथल-पुथल मची रही, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा। इसके अलावा चेन्नई के बल्लेबाज भी इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। आइए हम आपको चेन्नई के उन तीन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाए।

3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये

#3 अंबाती रायडू - 274 रन

अंबाती रायडू - चेन्नई सुपरकिंग्स (Image - IPL)
अंबाती रायडू - चेन्नई सुपरकिंग्स (Image - IPL)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंबाती रायडू हैं। रायडू ने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 13 मैचों की 11 पारियों में 24.90 की औसत और 122.32 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक बार अर्धशतकीय पारी खेली और उनका बेस्ट स्कोर 78 रनों का रहा था।

Ad

#2 शिवम दुबे - 289 रन

शिवम दुबे - चेन्नई सुपरकिंग्स (Image - IPL)
शिवम दुबे - चेन्नई सुपरकिंग्स (Image - IPL)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक युवा खिलाड़ी शिवम दुबे हैं, जिन्हें चेन्नई ने इस सीजन में एक बड़ी बोली लगाकर खरीदा था। शिवम दुबे ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की थी। शिवम ने 11 मैचों की 11 पारियों में 28.90 की औसत 156.21 की स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 बार अर्धशतक लगाया और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 95 रनों का रहा था।

Ad

#1 रुतुराज गायकवाड़ - 368 रन

ऋतुराज गायकवाड़ - चेन्नई सुपरकिंग्स (Image - IPL)
ऋतुराज गायकवाड़ - चेन्नई सुपरकिंग्स (Image - IPL)

इस लिस्ट में सबसे ऊपर रुतुराज गायकवाड़ है। इस सीजन में खराब फॉर्म होने के बावजूद भी ऋतुराज ही चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इससे समझ आता है कि चेन्नई की हालत आईपीएल 2022 में इतनी बुरी क्यों थी। रुतुराज ने आईपीएल 2022 के दौरान 14 मैचों की 14 पारियों में 26.29 की औसत और 126.46 की स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 बार अर्धशतकीय पारी खेली और उनका बेस्ट स्कोर 99 रनों का रहा था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications