3 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये 

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज - (Image - IPL)
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज - (Image - IPL)

IPL 2022 का सीजन सबसे ज्यादा खराब सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) के लिए रहा। मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है लेकिन इस सीजन में मुंबई की टीम सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई और लीग स्टेज खत्म होते-होते सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर रही।

मुंबई के इस प्रदर्शन का अंदाजा हम उनके बल्लेबाजों के प्रदर्शन से भी लगा सकते हैं। आइए हम आपको मुंबई इंडियंस के उन 3 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

3 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये

#3 सूर्यकुमार यादव - 303 रन

सूर्यकुमार यादव - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)
सूर्यकुमार यादव - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)

सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाए लेकिन दुर्भाग्यवश वो सिर्फ 8 मैच ही खेल पाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 8 मैचों की 8 पारियों में 43.29 की औसत और 145.67 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 बार अर्धशतकीय पारी खेली थी और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 68 रनों का रहा था।

#2 तिलक वर्मा - 397 रन

तिलक वर्मा - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)
तिलक वर्मा - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 का सीजन अब तक का सबसे खराब सीजन रहा लेकिन फिर भी उनके लिए कुछ पॉजिटिव चीजें भी हुई और उन्हीं में से एक नए खिलाड़ी तिलक वर्मा हैं। भारत के इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैचों की 14 पारियों में 36.09 की औसत और 131.02 की स्ट्राइक रेट 397 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया और उनका बेस्ट स्कोर 61 रनों का रहा।

#1 इशान किशन - 418 रन

ईशान किशन - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)
ईशान किशन - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)

इस साल हुए मेगा ऑक्शन में इशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम ने काफी बड़ी रकम पर खरीदा था। इशान किशन पर मुंबई की टीम ने काफी भरोसा जताया था और हमारी इस लिस्ट में वो मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। फिर भी इशान किशन के लिए आईपीएल 2022 का सीजन उतना अच्छा नहीं रहा, जितना फैन्स और एक्सपर्ट्स को उनसे उम्मीद थी। इशान ने 14 मैचों की 14 पारियों में 32.15 की औसत और 120.11 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 बार अर्धशतकीय पारी खेली और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 81 रनों का रहा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications