3 बेहतरीन विदेशी बल्लेबाज़ जो कभी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं

Enter caption Enter caption

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम में से एक है। 11 सीज़न में से 3 में इस टीम ने आईपीएल ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया है। हांलाकि चेन्नई सुपरकिंग्स भी 3 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है, लेकिन मुंबई ने ये कारनामा सबसे पहले किया है। ऐसा इसलिए हो पाया है क्योंकि इस टीम में कई ख़ास खिलाड़ियों ने योगदान दिया है।

मुंबई टीम आईपीएल के पहले सीज़न से इस टूर्नामेंट का हिस्सा रही है, लेकिन उन्हें ख़िताबी जीत के लिए 5 साल का इंतज़ार करना पड़ा था। साल 2013 में मुकेश अंबानी की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार ख़िताब जीता था। पहले 4 सीज़न में मुंबई इंडियंस के पास सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, शॉन पोलॉक, ज़हीर ख़ान और रॉबिन उथप्पा जैसे सूरमा थे, फिर भी उन्हें ये खिताब जीतने में कई साल लग गए।

हांलाकि साल 2010 में भी मुंबई का प्रदर्शन अच्छा रहा था और उन्होंने फ़ाइनल का सफ़र तय किया था। साल 2010 से लेकर साल 2015 तक सभी आईपीएल सीज़न में मुंबई ने प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी। साल 2016 में मुंबई टीम लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी। इसके बाद साल 2017 में मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार आईपीएल ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया। साल 2018 में ये टीम प्लेऑफ़ में पहुंचने में नाकाम रही थी।

भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कुछ विदेशी क्रिकेटर ने भी मुंबई की कामयाबी में काफ़ी योगदान दिया है। हम यहां ऐसे 3 बेहतरीन विदेशी खिलाड़ियों की चर्चा कर रहे जो कभी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं।


#3 जोस बटलर

Enter caption

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर साल 2016 और 2017 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। इन्होंने इस टीम के लिए साल 2016 में 14 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.18 की औसत से 255 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.58 था। साल 2017 में उन्होंने 10 मैच में 153.67 की स्ट्राइक रेट से 272 रन बनाए थे। पिछले साल मुंबई टीम ने बटलर को रिलीज़ कर दिया था। मुंबई की मालिकों को बटलर को गंवाने का अफ़सोस ज़रूर होगा क्योंकि साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ़ से खेलते हुए उन्होंने 548 रन बनाए थे।

Hindi Cricket News सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाईलाइटस और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 सनथ जयसूर्या

Enter caption

श्रीलंका के ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या साल 2008 में मुंबई इंडियंस टीम में मार्की प्लेयर के तौर पर ख़रीदे गए थे। आईपीएल से संन्यास लेने से पहले उन्होंने मुंबई के लिए 3 सीज़न में अपना योगदान दिया है। पहले आईपीएल सीज़न में सनथ जयसूर्या ने शानदार शतक लगाया था। उन्होंने उस साल 165.77 की स्ट्राइक रेट से 494 रन बनाए थे।

साल 2009 में जयसूर्या का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उनका स्ट्राइक रेट गिरकर 115 पर पहुंच गय था। उस साल वो महज़ 2 अर्धशतक लगा पाए थे। साल 2010 के आईपीएल सीज़न में उन्होंने 4 मैच में 33 की औसत से रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने आईपीएल को अलविदा कह दिया था। जयसूर्या मुंबई टीम के लिए बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाज़ी करते थे। 3 साल के आईपीएल करियर में उन्होंने 13 विकेट हासिल किए थे।

Hindi Cricket News सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाईलाइटस और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#1 लेंडल सिमंस

Enter caption

साल 2014 में मुंबई इंडियंस टीम में ऐसे ओपनर को पाने के लिए जद्दोजहद कर रही थी जो पारी की मज़बूत शुरुआत कर सकें और पावरप्ले के दौरान ज़्यादा रन बना सकें। उसी साल लेंडल सिमंस मुंबई आर्मी का हिस्सा बने थे। उन्होंने साल 2014 में 8 आईपीएल मैच खेला था जिसमें 394 रन बनाए थे। उस साल मुंबई की टीम ने प्लेऑफ़ का सफ़र तय किया था। वेस्टइंडीज़ के इस खिलाड़ी ने उसी साल अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया था।

साल 2015 में उन्होंने शानदार खेल दिखाया था जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार आईपीएल ख़िताब जीता था। उस साल वो आईपीएल में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने नाम 540 रन किए थे। साल 2016 में वो चोटिल हो गए और उनकी जगह मार्टिन गुप्टिल को मुंबई में शामिल कर लिया गया था। साल 2018 के आईपीएल से पहले सिमंस को रिलीज़ कर दिया गया था।

लेखक- विनय छाबरिया

अनुवादक- शारिक़ुल होदा

Hindi Cricket News सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाईलाइटस और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now