भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs WI) का पहला मैच 6 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाला है। मेजबान टीम के कुछ खिलाड़ी जैसे शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और रुतुराज गायकवाड़ कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और उनकी जगह पर मयंक अग्रवाल और इशान किशन को भारतीय टीम में जगह दी गई है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे मैचों के ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 133 वनडे में भारतीय टीम को अब तक 64 बार और कैरेबियन टीम को 63 बार जीत हासिल हुई है। इसके अलावा भारत में खेले गए 58 वनडे मैचों में मेजबान टीम को 29 बार और मेहमान टीम को 28 बार जीत मिली है। दोनों टीमों के लिए बेहतरीन बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा है और कई बेहतरीन पारियां खेली। इसी कड़ी में हम आपको भारतीय बल्लेबाजों की उन 3 पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घरेलू वनडे मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई हैं।
3 बेहतरीन पारियां जो भारतीय बल्लेबाजों ने घरेलू वनडे मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली
#3 विराट कोहली (157*) - विशाखापट्टनम, अक्टूबर 2018
![विराट की पारी की मदद से भारत ने बड़ा स्कोर बनाया था](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/48da8-16440640911494-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/48da8-16440640911494-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/48da8-16440640911494-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/48da8-16440640911494-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/48da8-16440640911494-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/48da8-16440640911494-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/48da8-16440640911494-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/48da8-16440640911494-1920.jpg 1920w)
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 24 अक्टूबर 2018 को विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 157 रनों की नाबाद पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच भी बने थे। अपनी इस पारी में विराट ने 129 गेंदों का सामना किया तथा 13 चौके और छक्के लगाए थे। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए थे।
जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने भी निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 321 रन बनाये थे और यह मैच टाई हो गया। अंतिम गेंद पर वेस्टइंडीज के शाई होप ने उमेश यादव की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर मैच को टाई कराया था। इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से होप ने 123* और शिमरॉन हेटमायर ने 94 रनों की पारी खेली थी।
#2 रोहित शर्मा (152*) - गुवाहाटी, अक्टूबर 2018
![रोहित शर्मा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/664ac-16440637511686-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/664ac-16440637511686-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/664ac-16440637511686-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/664ac-16440637511686-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/664ac-16440637511686-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/664ac-16440637511686-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/664ac-16440637511686-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/664ac-16440637511686-1920.jpg 1920w)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 अक्टूबर 2018 को गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 152 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 47 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया।
323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शिखर धवन (4) के रूप में मात्र 10 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मिलकर 246 रनों की बड़ी साझेदारी की। इस दौरान विराट कोहली 107 गेंदों पर 140 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 117 गेंदों पर 15 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 152 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। हालांकि विराट कोहली इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच बने थे क्योंकि उन्होंने क्रीज पर उतरते ही तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाना शुरू कर दिया था।
#1 वीरेंदर सहवाग (219) - इंदौर, दिसंबर 2011
![वीरेंदर सहवाग](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/7afea-16440647200718-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/7afea-16440647200718-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/7afea-16440647200718-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/7afea-16440647200718-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/7afea-16440647200718-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/7afea-16440647200718-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/7afea-16440647200718-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/7afea-16440647200718-1920.jpg 1920w)
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और इस मैच में कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 को इंदौर में खेले गए चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 149 गेंदों पर 25 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 219 रनों की यादगार कप्तानी पारी खेली थी। सहवाग ने 69 गेंदों पर शतक और 140 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा था। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 418 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कैरेबियन टीम को 265 रनों पर ऑल आउट कर 153 रनों से जीत हासिल की थी।