3 बड़े रिकॉर्ड जो रिंकू सिंह IPL 2025 में कर सकते हैं अपने नाम, छक्कों का लगा सकते हैं अर्धशतक

केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Photo Credit_Getty)
केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Photo Credit_Getty)

Rinku Singh Targets big records IPL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट की हॉट फेवरेट टी20 लीग आईपीएल का आगाज अगले महीने होने जा रहा है। इस मेगा टी20 लीग के शुरू होने में अभी तो काफी दिनों का वक्त बचा हुआ है। लेकिन फैंस को इस हाई वॉल्टेज टी20 लीग का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आईपीएल 2025 में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों पर खास नजरें होंगी।

जिसमें भारत के स्टार फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिंह भी एक हैं। आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस युवा बल्लेबाज को इस सीजन के लिए रिटेन किया है। जहां वो इस टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक होंगे। रिंकू सिंह के लिए आईपीएल 2025 बहुत ही खास होने वाला है। क्योंकि वो इसमें कुछ व्यक्तिगत उपलब्धियों के करीब खड़े हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वो 3 बड़े रिकॉर्ड जो रिंकू सिंह आईपीएल 2025 में अपने नाम कर सकते हैं।

3.50 आईपीएल मैच पूरे कर लेंगे रिंकू सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इस टीम के लिए पिछले कुछ सीजन से खेल रहे हैं। यूपी के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2018 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया। इसके बाद से वो खेलते आ रहे हें और अब तक वो 45 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल के 18वें सीजन में वो अपना 5वां मैच खेलकर 50 आईपीएल मैचों के आंकड़ें को छू लेंगे।

2.एक हजार रन बनाने से 107 रन दूर हैं रिंकू सिंह

आईपीएल में एक से एक दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं। जिन्होंने रनों का अंबार लगाया है। इस सूची में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। तो साथ ही युवा खिलाड़ियों के नाम भी शुमार हैं। इस लीग में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब रिंकू सिंह का नाम जुड़ सकता है। वो आईपीएल में अपने एक हजार रन से सिर्फ 107 रन दूर हैं। उन्होंने अब तक 45 मैचों में 30.79 की औसत से 893 रन बनाए हैं।

1.50 छक्के पूरे करने के करीब रिंकू सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह छक्के लगाने की एबिलिटी के लिए जाने जाते हैं। इस होनहार बल्लेबाज ने आईपीएल से लेकर टीम इंडिया के लिए छक्के लगाने की अपनी क्षमता से काफी प्रभावित किया है। रिंकू सिंह आईपीएल 2025 के दौरान 50 छक्के पूरे कर सकते हैं। वो अब तक इस टूर्नामेंट में अपने करियर में कुल 46 छक्के लगा चुके हैं। वो अब 4 छक्के और लगाते हैं तो आईपीएल में छक्कों की फिफ्टी पूरी कर लेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications