#2 हामिद हसन
![हामिद हसन ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg 1920w)
अफगानिस्तान के लिए विश्व कप में बहुत ही कठिन समय रहा, उन्होंने अपने 9 मैचों में से 9 में हार का सामना किया। जहां मैदान के अंदर उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा वहीं मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों की वजह से चर्चा में रहे।
उनके खराब प्रदर्शन के पीछे एक बड़ा कारण उनके गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन था। अफगानिस्तान के सबसे प्रमुख गेंदबाज राशिद खान ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें हामिद हसन के रूप में एक अच्छा गेंदबाज मिला। हामिद हसन ने अपनी टीम के लिए पांच मैच में सिर्फ एक विकेट लिया लेकिन वह अपनी टीम के लिए बहुत ही ज्यादा किफायती गेंदबाज रहे।
हामिद ने प्रतियोगिता में 26 ओवर फेंके और केवल 122 रन दिए। उनकी गेंदबाजी में कोई भी बल्लेबाज छक्का नहीं लगा सका। उन्होंने इस विश्व कप में 3 ओवर मेडन भी फेंके जो अफ़ग़ानिस्तान के किसी भी गेंदबाज द्वारा इस विश्व कप में सर्वाधिक हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।