MATCH | RUNS | BF | 4s | 6s | SR | OVERS | MO | RC | WKTS | ECO | EX |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ENG vs IND | 6 & 25 | 24 & 34 | 1 & 3 | 0 & 0 | 25.00 & 73.53 | 3 | 0 | 19 | 0 | 6.33 | 1 |
IND vs ENG | 18 & 8 | 34 & 51 | 1 & 0 | 0 & 0 | 52.94 & 15.69 | 2 | 0 | 16 | 0 | 8.00 | 0 |
ENG vs IND | 82 & 7 | 118 & 12 | 10 & 1 | 3 & 0 | 69.49 & 58.33 | 6 & 4 | 1 & 1 | 16 & 13 | 0 & 1 | 2.66 & 3.25 | 0 & 0 |
SA vs ENG | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 3 | 0 | 26 | 2 | 8.66 | 0 |
SA vs ENG | 16 | 13 | 1 | 1 | 123.07 | 2 | 0 | 14 | 0 | 7.00 | 1 |
GAME TYPE | M | INN | RUNS | BF | NO | AVG | SR | 100s | 50s | HS | 4s | 6s | CT | ST |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODIs | 95 | 81 | 2682 | 2855 | 15 | 40.63 | 93.94 | 3 | 20 | 102* | 217 | 75 | 45 | 0 |
TESTs | 69 | 126 | 4543 | 7779 | 5 | 37.54 | 58.40 | 10 | 23 | 258 | 552 | 77 | 80 | 0 |
T20Is | 29 | 25 | 358 | 267 | 6 | 18.84 | 134.08 | 0 | 0 | 47* | 27 | 17 | 14 | 0 |
T20s | 134 | 123 | 2668 | 1960 | 20 | 25.90 | 136.12 | 2 | 9 | 107* | 218 | 113 | 59 | 0 |
LISTAs | 166 | 145 | 4583 | 4746 | 24 | 37.87 | 96.56 | 7 | 27 | 164 | 389 | 137 | 76 | 0 |
FIRSTCLASS | 145 | 247 | 8336 | 0 | 13 | 35.62 | 18 | 42 | 258 | 0 | 0 | 121 | 0 |
GAME TYPE | M | INN | OVERS | RUNS | WKTS | AVG | ECO | BEST | 5Ws | 10Ws |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODIs | 95 | 80 | 485.2 | 2920 | 70 | 41.71 | 6.01 | 5/61 | 1 | 0 |
TESTs | 69 | 114 | 1515.1 | 5007 | 159 | 31.49 | 3.30 | 8/161 | 4 | 0 |
T20Is | 29 | 23 | 69.4 | 611 | 16 | 38.18 | 8.77 | 3/26 | 0 | 0 |
T20s | 134 | 95 | 276.1 | 2350 | 72 | 32.63 | 8.50 | 4/16 | 0 | 0 |
LISTAs | 166 | 126 | 764.3 | 4407 | 134 | 32.88 | 5.76 | 5/61 | 1 | 0 |
FIRSTCLASS | 145 | 226 | 2829.4 | 9756 | 331 | 29.47 | 3.44 | 10/121 | 7 | 1 |
न्यूजीलैंड में जन्मे बेन स्टोक्स 12 साल की उम्र में इंग्लैंड चले गए थे। वह बाएं हाथ के धुआंधार बल्लेबाज हैं। 2009 में सरे के खिलाफ वनडे पदार्पण से लेकर देश को 2019 में अपना पहला विश्व कप जिताने में मदद करने तक बेन स्टोक्स ने लंबा सफर तय किया है। उन्हें दुनिया भर के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।
परिवार
बेन स्टोक्स का जन्म क्राइस्टचर्च में गेरार्ड स्टोक्स और डेबोरा स्टोक्स के घर हुआ था। उनके पिता एक रग्बी लीग के खिलाड़ी और कोच थे। पिता वर्किंग टाउन रग्बी लीग क्लब के मुख्य कोच नियुक्त किए गए, जिसके बाद परिवार इंग्लैंड चला गया था। स्टोक्स काकरमाउथ में पले बढ़े और कॉकरमाउथ क्रिकेट क्लब के लिए उन्होंने खेलना शुरू किया। बेन स्टोक्स ने क्लेयर रैटक्लिफ से 2017 में शादी की। उनके दो बच्चे बेटा लैटन और बेटी लिब्बी हैं।
करियर
स्टोक्स ने 2009 में ओवल में डरहम के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था। उस साल उन्होंने बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले थे। स्टोक्स को 2019 अंडर-19 विश्वप के लिए चुना गया था। उनका प्रथम श्रेणी में डेब्यू मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के खिलाफ हुआ था। उसी साल उन्होंने एसेक्स के खिलाफ डरहम के लिए अपनी चैम्पियनशिप की शुरुआत की। उन्होंने नॉटिंघमशायर के खिलाफ पहला प्रथम श्रेणी शतक बनाया था। जनवरी 2015 में बेन स्टोक्स बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम का हिस्सा बने।
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
स्टोक्स को 2017 सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाते हुए अपना पहला टी-20 शतक बनाया था। आईपीएल 2017 में स्टोक्स को तीन बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। बेन स्टोक्स 2018 की आईपीएल नीलामी में भी सबसे महंगे खिलाड़ी थे, क्योंकि उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड
स्टोक्स ने 2013-14 की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्होंने 195 गेंदों में 120 रन बनाते हुए पहला टेस्ट शतक बनाया। स्टोक्स ने सीरीज में 279 रन बनाए और 15 विकेट झटके थे।
2014 में भारत के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद स्टोक्स को टीम से बाहर कर दिया गया। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए वापस बुलाया गया। वहां भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में स्टोक्स ने सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
2015-16 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 167 गेंदों पर 258 रन बनाकर टेस्ट में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक था। इस पारी के दौरान उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ छठे विकेट के लिए 399 रनों की साझेदारी की थी, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड था।
टी-20 में नहीं रहे प्रभावशाली
बेन स्टोक्स ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था। टी-20 में उनका प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा है।
इंग्लैंड को विश्व कप जिताने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
स्टोक्स ने 2011 में आयरलैंड के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय वनडे डेब्यू किया था। उनकी अगली वनडे सीरीज भारत के खिलाफ थी। 2012 में वह इंग्लैंड के लिए नहीं खेल पाए। 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में स्टोक्स को फिर से टीम में चुना गया। उसी साल स्टोक्स को भारत के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया था। उन्हें दो मैचों के बाद हटा दिया गया लेकिन आखिरी मैच में वापस बुला लिया गया। उन्होंने उस मैच में 33 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी झटके थे।
2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में गेंद और बल्ले दोनों से स्टोक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 52 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उनकी अगली वनडे सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थी। उन्होंने पहले और तीसरे मैच में अर्धशतक जमाया था। 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में बेन स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। स्टोक्स ने इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खासकर, फाइनल में उन्होंने अद्भुत प्रदर्शन किया। स्टोक्स ने नाबाद 84 रन बनाए और मैच को टाई करने में मदद की। इसके बाद इंग्लैंड को आखिर में जीत मिली।