वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। वहीं वर्तमान कप्तान विराट कोहली भी इस रेस में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वनडे में आमतौर पर सलामी बल्लेबाजों को ही ज्यादा शतक बनाने का मौका मिलता है। ऐसा बहुत कम ही होता है कि मध्यक्रम के बल्लेबाज को शतक जड़ने का मौका मिले।
वहीं एक ही पारी में सिर्फ एक ही शतक लगने की संभावना रहती है। बहुत कम ही ऐसा हुआ है कि एक वनडे पारी में 1 से ज्यादा शतक लगे हों लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि वनडे में अब तक 2 बार ऐसा भी हो चुका है जब एक ही पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिए। ये आंकड़ा जानकार आप भी हैरान रह गए होंगे।
ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपरकिंग्स में फ्लॉप हुए 3 दिग्गज खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका की टीम 2 बार ये कारनामा कर चुकी है। उनके खिलाड़ियों ने 2 बार एक वनडे पारी में 3 शतक लगाए। आइए जानते हैं कब और किस टीम के खिलाफ उन्होंने ये कारनामा किया और क्या रहा उसका रिजल्ट
2.दक्षिण अफ्रीका vs भारत, 2015
![एबी डीविलियर्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/b373d-15962606553297-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/b373d-15962606553297-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/b373d-15962606553297-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/b373d-15962606553297-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/b373d-15962606553297-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/b373d-15962606553297-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/b373d-15962606553297-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/b373d-15962606553297-800.jpg 1920w)
दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में मुंबई में खेले गए वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ ये कारनामा किया था। उस मुकाबले में पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 438 रनों का विशाल स्कोर बनाया था और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिया था।
ये भी पढ़ें: वनडे डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 भारतीय खिलाड़ी
क्विंटन डी कॉक ने सिर्फ 87 गेंद पर 17 चौके और 1 छक्के की मदद से 109 रन बनाए थे। वहीं फाफ डू प्लेसी ने 115 गेंद पर 133 रनों की पारी खेली थी और वो रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उस वक्त प्रोटियाज टीम के कप्तान एबी डीविलियर्स थे और उन्होंने इस मुकाबले में तूफानी पारी खेली थी। एबी डीविलियर्स ने सिर्फ 61 गेंद पर 3 चौके और 11 छक्के की मदद से 119 रन बनाए थे।
जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 224 रन ही बना पाई और 214 रनों के विशाल अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
1.दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, 2015
![एबी डीविलियर्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0b8ec-15962607357477-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0b8ec-15962607357477-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0b8ec-15962607357477-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0b8ec-15962607357477-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0b8ec-15962607357477-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0b8ec-15962607357477-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0b8ec-15962607357477-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0b8ec-15962607357477-800.jpg 1920w)
2015 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ भी प्रोटियाज टीम ये कारनामा कर चुकी थी। जोहान्सबर्ग में खेले गए उस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 439 रन बना दिए थे।
हाशिम अमला ने 142 गेंद पर 153, रिली रोसो ने 115 गेंद पर 128 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद एबी डीविलियर्स ने अपनी तूफानी पारी से कैरेबियाई टीम को ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने महज 44 गेंदों पर 9 चौके और 16 छक्के की मदद से 149 रन बनाए थे।
जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 291 रन ही बना पाई थी और उन्हें 148 रन से हार का सामना करना पड़ा था।