3 ऐसे क्रिकेटर जो शराब की लत की वजह से हुए बर्बाद, खुद किया अपना जीवन तबाह

Former Indian Cricketer Vinod Kambli In Amritsar - Source: Getty
Former Indian Cricketer Vinod Kambli In Amritsar - Source: Getty

3 cricketers life ruined due to alcohol addiction: क्रिकेटर्स हमेशा ही चर्चा में रहते हैं चाहे वह भारतीय क्रिकेटर हों या फिर विदेशी। क्रिकेटर्स ने क्रिकेट के जरिए दौलत और शोहरत सब कुछ कमाया है। क्रिकेटर्स की लग्जरी लाइफ फैंस को खूब प्रभावित करती है। क्रिकेटर हमेशा चर्चा में रहे। कभी अपनी काबिलियत तो कभी अपने एल्कोहॉलिक व्यवहार के लिए। एल्कोहलिक क्रिकेटर की जब बात होती है तो सबसे पहले विनोद कांबली का नाम जुबां पर आता है। लेकिन विनोद कांबली के अलावा भी कई क्रिकेटर्स ऐसे है जिन्होंने शराब की लत की वजह से अपना जीवन बर्बाद कर लिया है।

Ad

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने शराब की वजह से ना सिर्फ अपना क्रिकेट करियर खराब किया है बल्कि अपनी इज्जत भी खो दी।

3.पूर्व ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेम्स फॉकनर

जेम्स पीटर फॉकनर एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वे एक ऑलराउंडर थे और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। जेम्स फॉकनर जैसे- जैसे सफलता की सीढ़ी चढ़े। उन्होंने गलत आदतें भी अपना ली। साल 2015 में मैनचेस्टर में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए मैनचेस्टर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद इस क्रिकेटर पर अपने देश की छवि को बदनाम करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा उन पर लगभग प्रतिबंध लगा दिया गया था।

2.न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जेसी राइडर

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जेसी राइडर ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। जेसी राइडर अपने वक्त के शानदार क्रिकेटर में से एक थे। मगर जल्द ही शराब की लत ने उन्होंने अपना पूरा करियर बर्बाद कर लिया। मार्च 2013 में क्राइस्टचर्च के एक बार में कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद वह कई दिन तक कोमा में रहे। चोट के बाद उन्होंने खुद को रिकवर किया और मैदान पर धमाकेदार वापसी भी की। लेकिन शराब की लत नहीं छोड़ पाए। शराब की वजह से उन्होंने खुद को बर्बाद कर लिया।

1.पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की गिनती एक वक्त पर शानदार क्रिकेटर्स में होती थी। साल 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ महज 21 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़कर कांबली ने तहलका मचा दिया था। सफलता मिलते ही विनोद काबंली जल्द ही क्रिकेट जगत की चकाचौंध और ग्लैमर में भटक गए। अनुशासनहीनता और खराब आदतों ने उन्हें बर्बाद कर दिया। खुद कांबली ने कई बार शराब पीने की बुरी लत को स्वीकारा है। लाख कोशिशों के बाद भी विनोद कांबली खुद को शराब की लत से दूर नहीं रख पाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications