3 ऐसे क्रिकेटर जिनका जन्म विदेश में हुआ लेकिन भारत के लिए खेला क्रिकेट, एक का अफगानिस्तान से है ताल्लुक

Australia v India X - Source: Getty
Australia v India X - Source: Getty

3 cricketers born abroad played for india: अन्य देशों के अलावा भारत में सबसे ज्यादा क्रिकेट को पसंद किया जाता है। देश भर में क्रिकेट के लाखों करोड़ों फैंस हैं। भारतीय फैंस क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं क्रिकेटर्स भी अपने देश को प्राउड फील कराने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। देश की जीत के लिए अपनी पूरी जी जान लगा देते हैं। सभी क्रिकेटर्स की अपनी- अपनी कहानियां हैं। कोई छोटे से गांव से निकलकर आया तो किसी ने क्रिकेट के मैदान तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है।

Ad

लेकिन शायद ही आपको पता हो कि भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी थे, जिनका जन्म भारत में नहीं बल्कि विदेश में हुआ था। विदेश में जन्म लेने के बाद इन क्रिकेटर्स ने भारत के लिए खेला। आपको बताते हैं, कौन- कौन है इस लिस्ट में शामिल। हालांकि मौजूदा टीम इंडिया में ऐसा कोई भी क्रिकेटर नहीं है जिसका जन्म विदेश में हुआ हो।

3.रॉबिन सिंह

रॉबिन सिंह का जन्म कैरेबियाई देश में हुआ था। बता दें कि रॉबिन के पूर्वज अजमेर से त्रिनिदाद गए थे। करीब 19 साल की उम्र में रॉबिन कैरेबियाई से चेन्नई पढ़ने आए थे और इसके बाद भारत में ही बस गए थे। वह पढ़ाई के साथ- साथ अपनी क्रिकेट की भी प्रैक्टिस भी करते थे। रॉबिन सिंह ने 1989 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

Ad

2. लाल सिंह

भारतीय पूर्व क्रिकेटर लाल सिंह का जन्म लाल सिंह का जन्म 16 दिसंबर 1909 को मलेशिया के कुआलालुंपुर में हुआ था। लाल सिंह को सन् 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था। भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर खेला था। 19 नवंबर 1985 को इस क्रिकेटर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

1.सलीम दुर्रानी

सलीन दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। इस क्रिकेटर ने साल 1973 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था। सलीम दुर्रानी अपने छ्क्के लगाने की प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध थे। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने साल 2023, 2 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications