दिल्ली कैपिटल्स के कई खिलाड़ी IPL के लिए पहुंचे मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की स्टार तिकड़ी के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichadran Ashwin), ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar patel) और विदेशी पेसर क्रिस वोक्स सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण से पहले मुंबई में उतरे। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर भी दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों के उसी समूह का हिस्सा थे। सभी क्वारंटीन में रहेंगे।

Ad

दिल्ली की टीम के इन सभी सितारों को आईपीएल 2021 से पहले अनिवार्य सप्ताह भर के क्वारंटीन में रहना होगा। बीसीसीआई द्वारा भेजे गए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार सभी खिलाड़ियों, प्रबंधन और सहायक कर्मचारियों के लिए बायो बबल में प्रवेश करना अनिवार्य है। उनको होटल के कमरों में ही एक सप्ताह के लम्बे क्वारंटीन से गुजरना होगा। इस समय के दौरान हर व्यक्ति को कई बार कोरोना टेस्ट से होकर गुजरना होगा। क्वारंटीन के बाद खिलाड़ी अभ्यास सेशन में होंगे।

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण पूरे आईपीएल से ही बाहर हो गए हैं और यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज में वह चोटिल हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में अन्य सभी खिलाड़ियों के ऊपर बेहतर खेल का प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

हाल ही में, दिल्ली कैपिटल्स ने प्रशंसकों की उपस्थिति में एक अनोखे समारोह में IPL 2021 के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की। पुरानी जर्सी से थोड़ा बदलाव करते हुए नई जर्सी लॉन्च की गई है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 सीज़न के अपने पहले मैच में वानखेड़े स्टेडियम में 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेंगी। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की टीम को पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा था। उस समय यह टीम फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही थी। देखना होगा कि इस बार क्या होता है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications