![सौरव गांगुली आईपीएल में उतने सफल नहीं हो पाए](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/a7d45-16476056781376-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/a7d45-16476056781376-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/a7d45-16476056781376-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/a7d45-16476056781376-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/a7d45-16476056781376-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/a7d45-16476056781376-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/a7d45-16476056781376-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/a7d45-16476056781376-1920.jpg 1920w)
आईपीएल को दुनिया का सबसे लोकप्रिय टी20 टूर्नामेंट माना जाता है। देश-विदेश के दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो दुनिया की अन्य क्रिकेट लीग में शिरकत नहीं करते लेकिन आईपीएल में खेलने के लिए उत्सुक रहते हैं। बड़ी राशि के अलावा सुविधाएँ और सम्मान आईपीएल में मिलता है। दर्शकों का प्यार भी आईपीएल के जरिये खिलाड़ियों को मिलता है। क्रिकेट का एक मेला आईपीएल के दौरान लगा रहता है। मैदान से लेकर टीवी पर देखने वाले करोड़ों दर्शकों को अपनी टीमों के लिए हूटिंग करते हुए देखा जा सकता है।
भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में खासे सफल रहे हैं। इन सबने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों का जीना हराम किया है। कई भारतीय बल्लेबाजों ने आईपीएल में शतक भी जड़े हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो बेहतरीन फिनिशर की भूमिका में रहते थे। आईपीएल को लोकप्रिय बनाने में विदेशी खिलाड़ियों के अलावा भारतीय दिग्गजों की भी बड़ी भूमिका रही है। भारतीय दर्शक अपने देश के बल्लेबाजों को खेलते हुए देखना ज्यादा पसंद करते हैं। इन सबके बीच कुछ दिग्गज ऐसे रहे जो आईपीएल में नहीं चले। उनमें से तीन खिलाड़ियों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है।
आईपीएल में फ्लॉप 3 भारतीय दिग्गज
सौरव गांगुली
भारतीय टीम को बदलाव के दौर से तगड़ी टीम बनाने वाले सौरव गांगुली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं लेकिन आईपीएल में उनका करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। उन्होंने आईपीएल में कुल 59 मैच खेले और 1349 रन बना पाए। सौरव गांगुली का बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 106 का रहा। यह प्रदर्शन दादा के नाम के अनुरूप जबरदस्त नहीं कहा जा सकता है। आईपीएल में वे सफल नहीं रहे।
वसीम जाफर
![वसीम जाफर का बल्ला भी आईपीएल में नहीं चल पाया था](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/d5d55-16476060198960-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/d5d55-16476060198960-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/d5d55-16476060198960-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/d5d55-16476060198960-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/d5d55-16476060198960-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/d5d55-16476060198960-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/d5d55-16476060198960-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/d5d55-16476060198960-1920.jpg 1920w)
घरेलू क्रिकेट में भारत के सबसे धाकड़ खिलाड़ी वसीम जाफर भी आईपीएल में अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए। वसीम जाफर ने आईपीएल करियर में महज 8 मैचों में 130 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक भारत के लिए जड़ने वाले वसीम जाफर का करियर आईपीएल में और आगे जाना चाहिए था लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी ने इस पर ब्रेक लगाने का कम किया।
चेतेश्वर पुजारा
![चेतेश्वर पुजारा भी गायब हो गए लेकिन उन्हें चेन्नई ने खरीद लिया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/b9d3b-15954350482277-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/b9d3b-15954350482277-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/b9d3b-15954350482277-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/b9d3b-15954350482277-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/b9d3b-15954350482277-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/b9d3b-15954350482277-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/b9d3b-15954350482277-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/07/b9d3b-15954350482277-800.jpg 1920w)
भारतीय क्रिकेट की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा को भी आईपीएल में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। तीस आईपीएल मैचों में पुजारा के नाम 390 रन है। विश्व के श्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में गिने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को टी20 रास नहीं आया। आईपीएल में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद टीमों को थी लेकिन बाद में उन्हें नीलामी में खरीदने वाला नहीं मिला। आईपीएल 2021 के लिए उनको चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल किया गया।