3 सबसे बड़े स्कोर जो IPL में मुंबई इंडियंस ने बनाये हैं 

इशान किशन और रोहित शर्मा रन लेते हुए
इशान किशन और रोहित शर्मा रन लेते हुए

आईपीएल (IPL) के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। साथ ही साल 2019 और 2020 में लगातार दो बार खिताब पर कब्जा किया। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम को इस आईपीएल सीजन में भी खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम आखिरी मैच को गंवाने के साथ ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई और उनकी लगातार तीसरा खिताब जीतने की उम्मीदें भी खत्म हो गयीं। इस सीजन मुंबई इंडियंस अपने 14 मैचों में से 7 मुकाबले ही जीत पाई और 14 अंक होने के बावजूद नेट रन रेट के आधार पर केकेआर से पीछे रह गयी।

आईपीएल के 14वें सीजन में तो मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उस स्तर का नजर नहीं आया, लेकिन इस टीम से आईपीएल के इतिहास में बहुत ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने लगातार बेहतर खेल दिखाते हुए ना केवल 5 बार खिताब जीते, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाये हैं। मुंबई की टीम ने इस लीग में कई टीमों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी के दम पर बड़े स्कोर बनाये हैं और जिसमें से सबसे बड़ा स्कोर उन्होंने आईपीएल 2021 में अपने आखिरी लीग मैच में बनाया। इसी को बात को ध्यान में रखते हुए आज हम मुंबई इंडियंस के आईपीएल में 3 सबसे बड़े स्कोर का जिक्र करने जा रहे हैं।

3 सबसे बड़े स्कोर जो IPL में मुंबई इंडियंस ने बनाये हैं

#3 219/6 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली (2021)

पोलार्ड ने एक तूफानी पारी खेली थी
पोलार्ड ने एक तूफानी पारी खेली थी

आईपीएल के 14वें सीजन में ही मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल की थी। भारत में खेले गए पहले चरण के दौरान लीग के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 219 रन के टारगेट को सफलतापूर्वक चेस किया था। सीएसके के लिए रायडू ने महज 27 गेंदों में 72 रन की जबरदस्त पारी खेली थी अपनी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम रोल निभाया था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने अपने तीन विकेट दसवें ओवर तक खो दिए लेकिन नंबर 4 पर आये पोलार्ड ने 34 गेंद में 87 रनों की पारी खेल मुंबई को चार विकेट से एक शानदार जीत दिलाई।

#2 223/6 बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई (2017)

मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स
मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स

मुंबई इंडियंस का एक और जबरदस्त बल्लेबाजी प्रदर्शन आईपीएल 2017 में देखने को मिला। सीजन के 51वें मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहा के 93 रनों की सहायता से 230 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। मुंबई इंडियंस ने सिमंस के 59 और पोलार्ड के 50 रनों की मदद से अंत तक जबरदस्त लड़ाई की लेकिन 7 रन से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। मुंबई 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना पाई थी।

#1 235/9 बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद, अबू धाबी (2021)

मुंबई इंडियंस vs सनराइज़र्स हैदराबाद
मुंबई इंडियंस vs सनराइज़र्स हैदराबाद

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अंतिम लीग मैच में 171 रनों की भारी जीत की जरूरत थी। इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई एक करिश्माई जीत को हासिल करने के इरादें से मैदान में उतरी और अपनी पारी की शुरुआत भी बहुत ही आक्रामक अंदाज में की। इस मैच में इशान के 84 रन और सूर्यकुमार यादव के 82 रनों की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 235 रन बनाए तथा आईपीएल के इतिहास का अपना सर्वोच्च स्कोर बना दिया। अंत में मुंबई को 42 रन से जीत हासिल हुयी लेकिन टूर्नामेंट से उन्हें बाहर होना पड़ा।

Quick Links