भारत के 3 बल्लेबाज जो अपने दम पर जिता सकते हैं विश्व कप

विराट कोहली

विश्वकप में अब कुछ ही महीने बाकी है और इसकी तैयारी में सभी टीम कड़ी मेहनत कर रही हैं। सभी टीमों के चयनकर्ताओं की कड़ी नजरें अपने-अपने खिलाड़ियों पर और पैनी होती जा रही है, क्योंकि चयनकर्ताओं पर एक अच्छी संभावित प्लेइंग इलेवन तैयार करने का दबाव रहता है।

आगामी विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में होने जा रहा है और इसका आगाज 23 मई 2019 से होगा। इस लेख में उन भारतीय बल्लेबाजों का जिक्र है जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं।

आइए उन बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं:

#3 महेंद्र सिंह धोनी (पूर्व कप्तान)

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान है, जिन्होंने भारत को दो बार वर्ल्ड कप दिलवाए हैं और इसके साथ-साथ उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज किए हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने अपने वनडे करियर में अब तक खेले गए 335 मैचों में 50 की औसत से 10336 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 70 अर्धशतक भी मारे हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रंखला में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है। धोनी ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत की ओर से सर्वाधिक 193 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक भी मारे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी ने शानदार प्रदर्शन दिखा कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहे जाने वाले धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। यदि धोनी का ऐसा ही प्रदर्शन विश्व कप में भी बरकरार रहता है तो भारत को विश्व कप जीतने से कोई नहीं रोक सकता। अगर यह कहा जाए, कि धोनी वर्तमान में दुनिया के सबसे अच्छे मैच फिनिशर हैं तो यह कहना गलत नहीं होगा।

#2 रोहित शर्मा (उप कप्तान)

Enter caption

भारतीय क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में दर्ज हो गया है। रोहित ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मध्यक्रम से शुरू की थी और आज वह दुनिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक है।

30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में जन्मे रोहित शर्मा ने अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाया है। रोहित एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिनके नाम वन-डे मैचों में तीन दोहरे शतक मारने का रिकॉर्ड दर्ज है।उन्होंने अब तक 196 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 22 शतक और 37 अर्धशतक की मदद से 7639 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला में काफी अच्छा रहा। रोहित ने तीन मैचों की वनडे श्रंखला में 185 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल हैं। रोहित शर्मा भारत को विश्वकप जिताने में अहम रोल अदा कर सकते हैं।

#1 विराट कोहली ( कप्तान)

 विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।

कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2018 बहुत सफल रहा है। विराट 2018 में वन डे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने साल के अंत तक 6 शतक की मदद से सर्वाधिक 1202 रन बनाए। विराट ने अपनी कप्तानी के बलबूते भारतीय टीम को कई बार जीत दिलाई है।

हाल ही में विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की धरती पर टेस्ट श्रंखला और वनडे श्रंखला में मात दी। उन्होंने अपने वनडे करियर में खेले गए 219 मैचों में लगभग 60 की औसत से 10385 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 39 शतक और 48 अर्धशतक भी मारे हैं। सबसे ज्यादा शतक मारने की श्रेणी में कोहली तीसरे स्थान पर है। विश्व कप में कोहली का प्रदर्शन भारत की जीत में अहम भूमिका अदा करेगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now