3 भारतीय बल्लेबाज जो इस आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या

आईपीएल के इस सीजन में हमें कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस बार के आईपीएल से कई बड़े नाम मिस होंगे और बिना क्राउड के मैच खेले जाएंगे लेकिन इस टूर्नामेंट का रोमांच कम नहीं रहने वाला है। इस सीजन भी आईपीएल में चौके-छक्कों की बरसात होने वाली है।

Ad

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो ये रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने अभी तक आईपीएल में 326 छक्के लगाए हैं और कोई दूसरा खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं है। दूसरे नंबर पर मौजूद आरसीबी के एबी डीविलियर्स 213 छक्कों के साथ उनसे काफी पीछे हैं।

ये भी पढ़ें: 3 बेहतरीन युवा बल्लेबाज जो अपने पहले आईपीएल सीजन में ही ऑरैंज कैप जीत सकते हैं

वहीं आईपीएल में अगर भारतीय खिलाड़ियों के छक्कों की बात करें तो एम एस धोनी ने 209 छक्के लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में वो सबसे आगे हैं, इसके बाद रोहित शर्मा और फिर सुरेश रैना का नंबर आता है। हम आपको इस आर्टिकल में उन 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं जो इस आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं।

सुरेश रैना ने इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है, इसके बावजूद कई भारतीय बल्लेबाज हैं जो लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं। आइए जानते हैं कि वो 3 भारतीय बल्लेबाज कौन-कौन से हैं जो इस आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं।

3 भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं।

3. हार्दिक पांड्या - मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर हैं। मुंबई के लिए आईपीएल में उन्होंने कई ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं। अक्सर पांड्या निचले क्रम में आकर मैच को फिनिश करते हैं या फिर एक बड़ा टोटल बनाने में मदद करते हैं।

Ad

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल के अभी तक के अपने 66 मैचों में 68 छक्के लगाए हैं। इसका मतलब ये हुआ कि हर मैच में वो एक छक्का जरुर लगाते हैं। इस सीजन भी पांड्या आईपीएल में जबरदस्त छक्के लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 2 भारतीय गेंदबाज जो वनडे में 500 विकेट लेने का कारनामा कर सकते हैं

2.एम एस धोनी - चेन्नई सुपर किंग्स

एम एस धोनी
एम एस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनके छक्के लगाने की काबिलियत को कोई नजरदांज नहीं कर सकता है। संन्यास लेने की वजह से उनके ऊपर से काफी दबाव कम हो गया होगा और इस सीजन वो खुलकर बैटिंग करेंगे जो विरोधी टीमों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है।

Ad

एम एस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 190 मैचों में 209 छक्के लगाए हैं। अगर इस सीजन उन्होंने रैना की जगह खुद को बैटिंग में प्रमोट किया तो उनके बल्ले से हमें कई हेलिकॉप्टर शॉट्स देखने को मिल सकते हैं और वो सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं।

1.रोहित शर्मा - मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 188 आईपीएल मैचों में अभी तक 194 छक्के लगाए हैं और इस सीजन वो सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में ज्यादातर मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं लेकिन अगर वो ओपनिंग करें तो कई बेहतरीन छक्के लगा सकते हैं।

भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए रोहित शर्मा ने छक्कों का कई रिकॉर्ड तोड़ा है। वो बेहद आसानी से छक्के लगा देते हैं और उन्हें ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ता है। अगर उनकी फॉर्म अच्छी रही तो इस सीजन रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications