#2 रोहित शर्मा

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर हो या फिर आईपीएल बड़े शॉट लगाना काफी पसंद करते हैं और पिछले कुछ सालों में उनकी बल्लेबाजी के दौरान इसकी झलक भी साफ़ देखने को मिली है। रोहित तेज गेंदबाजों के खिलाफ पुल शॉट के माध्यम से काफी छक्के लगाते हैं और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तो वह और भी आक्रामक नजर आते हैं। आईपीएल में रोहित भी उन बल्लेबाजों में एक हैं, जिन्होंने 200 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में रोहित के नाम 200 मैचों में 213 छक्के दर्ज हैं।
#1 महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक हैं। धोनी ने कई बार अंतिम ओवरों में टीम के लिए तेजी से रन बनाकर जीत दिलाई है और इसके लिए उन्होंने बड़े शॉट भी लगाए। आईपीएल में धोनी भारतीय बल्लेबाजों में छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे हैं। धोनी ने आईपीएल में 182 पारियों में 216 छक्के जड़े हैं। धोनी का बल्लेबाजी औसत भी 40 से ज्यादा का है, जो उनकी तेजी से रन बनाने की निरंतरता को भी दिखता है।