AUS v IND - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज 

महेंद्र सिंह धोनी 
महेंद्र सिंह धोनी 

#2 मोहम्मद अजहरुद्दीन (6)

मोहम्मद अजहरुद्दीन
मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन को उनकी शानदार फील्डिंग और बल्लेबाजी के दौरान कलाइयों का बेहतरीन उपयोग करने के लिए जाना जाता था। अजर ने अपने वनडे करियर में कई बड़ी पारियां भी खेली है। अजहर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 वनडे मैचों में 41 बार बल्लेबाजी की है और इन 41 पारियों में अज़हरुद्दीन 6 बार नाबाद लौटे हैं। अज़हरुद्दीन के खिलाफ वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 990 रन हैं।

#1 महेंद्र सिंह धोनी (11)

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारत के वनडे प्रारूप में सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाजों में से एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन है। ऑस्ट्रेलिया खिलाफ इस बल्लेबाज ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 55 मैच खेले हैं। इन 55 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी को 48 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इन 48 पारियों में धोनी 11 बार नॉट आउट लौटे हैं और उनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1660 रन हैं। महेंद्र सिंह धोनी का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 139 रन का है ।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar