3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं 

सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी
सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी

#2 महेंद्र सिंह धोनी (296)

Ad
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर में निचले क्रम में खेलने के कारण टी20 में उतनी ज्यादा गेंदे खेलने को नहीं मिलती थी लेकिन इसके बावजूद धोनी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 मैचों की 12 पारियों में 49.33की औसत और 133.93 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाये हैं। रैना की तरह धोनी के नाम भी इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 अर्धशतक भी दर्ज है।

Ad

#1 विराट कोहली (346)

 विराट कोहली
विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। विराट सभी प्रारूपों में रन बनाते हैं और ऐसा ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी किया है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में विराट के नाम बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली 12 पारियों में 31.45 की औसत से 346 रन बनाये हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला है। आगामी टी20 सीरीज में भारतीय टीम की सफलता के लिए इनके बल्ले का चलना बहुत जरूरी है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications