3 भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां जो हैं काफी अमीर, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान की वाइफ भी हैं लिस्ट का हिस्सा

धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा की तस्वीर (photo credit: instagram/dhanashree9)

Indian Cricketers wives Networth and profession: भारतीय क्रिकेटर्स के देश भर में लाखों-करोड़ों फैंस हैं। कोई उनके खेल का दीवाना है तो कोई उनकी लग्जरी लाइफ का दीवाना है। क्रिकेटर्स के साथ- साथ उनकी वाइफ को भी खूब स्टॉक किया जाता है। क्रिकेटर्स की वाइफ भी अपने स्टाइल और फैशन सेंस से सुर्खियों में बनी रहती हैं। क्रिकेटर्स के साथ- साथ उनकी वाइफ भी अपने प्रोफेशन की दम पर करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं।

Ad

आज इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय क्रिकेटर्स की वाइफ की नेटवर्थ के बारे में बताएंगे। साथ में उनका प्रोफेशन क्या है और उनकी कमाई का जरिया क्या है यह भी बताएंगे।

3.युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा

युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा पेशे से कोरियोग्राफर हैं। धनश्री वर्मा ने डेंटिस्ट की पढ़ाई करने के बाद डांस को अपना पैशन बनाया है। धनश्री वर्मा जल्द ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक धनश्री वर्मा की नेटवर्थ करीब 25 करोड़ रुपए है। वह बहुत ही लग्जरी लाइफ जीती हैं।

2.जहीर खान की वाइफ सागरिका घाटगे

जहीर खान की वाइफ सागरिका एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस की दादी यानि सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर तृतीय की बेटी हैं। सागरिका ने अपना डेब्यू फिल्म 'चक दे इंडिया' से किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड भी मिला था। सोशल मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सागरिका घाटगे की नेटवर्थ (27 करोड़) है।

1.एम एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी सिंह बेहद लग्जरी लाइफ जीती है। साक्षी सिंह महेंद्र सिंह धोनी की फिल्‍म प्रोडक्‍शन कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रियल एस्‍टेट फर्म में साक्षी सिंह की 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। वहीं अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी की वाइफ की कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये है। साक्षी धोनी काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं उन्हें पार्टी करना, घूमना काफी पसंद है। साल 2011 के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications