भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस दौर पर भारत को सबसे पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज और उसके बाद टी20 सीरीज के अंतर्गत तीन मैच खेलने हैं। भारत के मुख्य स्क्वॉड प्रियांक पांचाल के रूप में नया चेहरा शामिल है, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू नहीं किया है लेकिन उन्हें मौका मिलेगा या नहीं, ये तो सीरीज के शुरू होने के बाद ही पता चल पायेगा। दक्षिण अफ्रीका में किसी भी भारतीय का टेस्ट डेब्यू थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि आपको वहां की परिस्थितियों का ज्यादा अंदाजा नहीं होता है।
हालांकि इससे पहले भी कई सारे भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी की सरजमीं पर टेस्ट डेब्यू करते हुए नजर आए हैं। उन खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू मैच में ही काफी शानदार प्रदर्शन किया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना नाम ऊंचा किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम ने 2018 में भी दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, जहां पर उन्हें टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शानदार टेस्ट डेब्यू किया।
3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शानदार टेस्ट डेब्यू किया
#3 जसप्रीत बुमराह, केपटाउन, 2018
![जसप्रीत बुमराह के टेस्ट सफर की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में हुई थी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c009d-16402758150922-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c009d-16402758150922-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c009d-16402758150922-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c009d-16402758150922-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c009d-16402758150922-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c009d-16402758150922-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c009d-16402758150922-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/c009d-16402758150922-1920.jpg 1920w)
वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी की सरजमीं पर टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में 19 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 73 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था और उनका पहला टेस्ट विकेट एबी डीविलियर्स थे। बुमराह ने दूसरी पारी में 11.2 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।
दूसरी पारी में उन्होंने पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी, क्विंटन डी कॉक और एबी डीविलियर्स जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। जसप्रीत बुमराह का टेस्ट डेब्यू उनके लिए काफी यादगार रहा क्योंकि उन्होंने इस मैच में बड़े बल्लेबाजों को आउट किया था। हालांकि इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम 208 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी थी और उन्हें 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
#2 वीरेंदर सहवाग, ब्लूमेफोंटेन, 2001
![वीरेंदर सहवाग](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/8caf9-16402762543836-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/8caf9-16402762543836-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/8caf9-16402762543836-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/8caf9-16402762543836-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/8caf9-16402762543836-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/8caf9-16402762543836-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/8caf9-16402762543836-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/8caf9-16402762543836-1920.jpg 1920w)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्लूमेफोंटेन में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच में भारत की पहली पारी के दौरान 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खतरनाक दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 19 चौकों की मदद से 105 रनों की शानदार पारी खेली थी। सहवाग ने इस मैच में सचिन तेंदुलकर के साथ पांचवें विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी की थी। दूसरी पारी में उन्होंने 36 गेंदों पर 31 रन बनाए थे। हालांकि इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
#1 प्रवीण आमरे, डरबन, 1992
![प्रवीण आमरे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e3df6-15695118889204-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e3df6-15695118889204-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e3df6-15695118889204-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e3df6-15695118889204-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e3df6-15695118889204-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e3df6-15695118889204-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e3df6-15695118889204-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e3df6-15695118889204-800.jpg 1920w)
90 के दशक के शुरुआत में प्रवीण आमरे को सबसे प्रतिभाशाली भारतीय बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने 1992 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में टेस्ट डेब्यू किया था। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 254 रनों पर रोक दिया था और फिर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए थे। इसमें प्रवीण आमरे ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए 11 चौकों की मदद से 103 रनों की यादगार पारी खेली थी। हालांकि यह मैच ड्रॉ हो गया था और प्रवीण आमरे शतकीय पारी के चलते मैन ऑफ द मैच बने थे।