3 बड़े रिकॉर्ड जिन्हें IPL में शायद कोई भी नहीं तोड़ पाएगा

कहते हैं कि रिकॉर्ड हमेशा टूटने के लिए ही बनते हैं और ऐसा होते हुए कई बार क्रिकेट के मैदान पर देखा भी गया है। एक बार कीर्तिमान बनने के बाद दर्शक उसे याद रखते हैं लेकिन जब वह टूटकर एक नया रिकॉर्ड बन जाता है, तो पुराने को भूलकर नया रिकॉर्ड दिल और दिमाग में रहता है। आईपीएल (IPL) में भी ऐसा देखने को मिलता रहा है। व्यक्तिगत और टीम रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। कुछ आंकड़े ऐसे होते हैं जिन्हें हासिल करने के लिए खासी मेहनत करने की जरूरत होती है।

Ad

आईपीएल के 13 सालों के समय में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं और उनमें स एकै टूटे भी हैं। कुछ कीर्तिमान ऐसे भी रहे हैं जो अब भी बरकरार हैं और उन्हें तोड़ने के बारे में खिलाड़ी सोचते भी होंगे लेकिन ये काफी मुश्किल है। देखा जाए तो शायद आने वाले सालों में उन्हें कोई नहीं तोड़ पाएगा। उनके बारे में इस आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है।

क्रिस गेल के नाबाद 175 रन

क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड अब तक बना हुआ है। उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 के आईपीएल में यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तब से लेकर अब तक सात आईपीएल हो चुके हैं लेकिन कोई बल्लेबाज गेल के पास भी नहीं पहुंच पाया है। आने वाले समय में भी क्रिस गेल का यह कीर्तिमान तोड़ना शायद ही मुमकिन हो।

Ad

एक ओवर में 37 रन

यह कीर्तिमान भी क्रिस गेल ने ही बनाया है। 2011 में आरसीबी के लिए कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ खेलते हुए गेल ने एक ओवर में 37 रन जोड़े इस ओवर में एक नो बॉल शामिल थी। उन्होंने चार छक्के और तीन चौके जड़े थे। गेंदबाज प्रशांत परमेश्वरन थे। गेल ने मुकाबले में 44 रनों की पारी खेलने के लिए महज 16 गेंदों का सामना किया था।

Ad

बतौर कप्तान 5 आईपीएल ख़िताब

इस कीर्तिमान के साथ रोहित शर्मा का नाम जुड़ा हुआ है। रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा ख़िताब जीतने वाले कप्तान का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में अब तक 5 बार मुंबई इंडियंस को चैम्पियन बनाया है। उनसे पीछे महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनके साथ चेन्नई ने 3 बार खिताबी जीत हासिल की है। रोहित का यह रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल ही लग रहा है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications