3 बड़ी चीजें जिनकी वजह से मुंबई इंडियंस का IPL 2025 से पहले बढ़ा सिरदर्द

मुंबई इंडियंस टीम (Photo Credit_Getty)
मुंबई इंडियंस टीम (Photo Credit_Getty)

Mumbai Indians Big Problems: वर्ल्ड क्रिकेट में टी20 लीग के बढ़ते रोमांच के बीच अब आईपीएल 2025 का आगाज होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इस मेगा टी20 लीग के 18वें एडिशन की शुरुआत मार्च में होनी है। ऐसे में अब सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों को जोर दे रही है। आईपीएल के इस अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम भी तैयार है। उनकी नजरें इस बार छठे खिताब पर हैं।

Ad

आईपीएल की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस टीम इस बार काफी संतुलित और जबरदस्त दिख रही है। जहां उनकी टीम में कई चेहरे शामिल हुए हैं। वो इस टीम को खास ताकत दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2020 के बाद फिर से खिताब की उम्मीद को पूरा करने उतरेगी। लेकिन यहां मुंबई पलटन के लिए कुछ बड़ी टेंशन सामने नजर आ रही हैं। आईपीएल के शुरू होने से पहले कुछ ऐसी बातें हैं जो टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गई हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं 3 बड़ी बातें जो मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 से पहले बनी सबसे बड़ी टेंशन।

3.सूर्यकुमार यादव की फॉर्म

टीम इंडिया के टी20 कप्तान और मुंबई इंडियंस की बैटिंग यूनिट की सबसे बड़ी ताकत सूर्यकुमार यादव इस वक्त खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सूर्या टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज साबित हुए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बल्ले की धार गायब नजर आ रही है। जहां घरेलू क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव की मौजूदा फॉर्म टेंशन बन रही है।

Ad

2.रोहित शर्मा की खराब फॉर्म

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से आईपीएल में खेलने को तैयार तो हैं, लेकिन उनकी फॉर्म बहुत बड़ा सिर दर्द साबित हो रही है। हिटमैन पिछले काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं। रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी के इरादें से रणजी के रण में भी उतरे लेकिन वहां भी नाकाम रहे। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की फॉर्म टेंशन का कारण बन रही है।

1.जसप्रीत बुमराह की चोट

आईपीएल 2025 को लेकर मुंबई इंडियंस कुछ दिनों पहले तक जसप्रीत बुमराह की फॉर्म को लेकर काफी गदगद दिखायी दे रही थी। बुमराह तूफानी फॉर्म में चल भी रहे हैं। लेकिन अचानक ही उनकी चोट ने मुंबई इंडियंस के फैंस और फ्रेंचाइजी के चेहरे की चमक उड़ा दी है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से उनकी फिटनेस पर संदेह है। यही बात मुंबई इंडियंस को परेशान कर रही है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications