3 बड़े रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा ने IPL 2025 के दौरान किए ध्वस्त 

2025 IPL: Qualifier 2 - Punjab Kings v Mumbai Indians - Source: Getty
2025 IPL: Qualifier 2 - Punjab Kings v Mumbai Indians - Source: Getty

Rohit Sharma Broke These Records in IPL 2025: मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अच्छा रहा। उन्होंने 15 पारियों में 29.85 की औसत और 149.28 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे। 38 वर्षीय ये खिलाड़ी शुरुआती मैचों के दौरान खराब फॉर्म में दिखा, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली थी।

Ad

उन्होंने टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने में अहम योगदान निभाया था। हालांकि, MI फाइनल तक पहुंचने में नाकाम रही। भले ही मुंबई इंडियंस ट्रॉफी नहीं जीत पाई, लेकिन रोहित ने सीजन के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े रिकॉर्ड का जिक्र करेंगे जो रोहित ने IPL 2025 में ध्वस्त किए।

3. IPL में 7000 रन बनाने के साथ 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

रोहित शर्मा आईपीएल में 7000 रन बनाने के साथ-साथ 300 से अधिक लगाने वाले विश्व के इकलौते बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज ने ये उपलब्धि एलिमिनेटर मैच में खेलते हुए हासिल की थी। उस मैच में उन्होंने 81 रन की बढ़िया पारी खेली थी।

Ad

रोहित ने 267 पारियों में 29.73 की औसत और 132.09 की स्ट्राइक रेट से 7,046 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 47 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 302 छक्के और 640 चौके लगाए हैं।

2. टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक छक्के

आईपीएल 2025 के दौरान, रोहित ने टी20 क्रिकेट (आईपीएल + सीएलटी20) में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने लीग चरण के दौरान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 46 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी के दौरान यह अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की। हिटमैन ने अपनी पारी के दौरान आठ चौके और तीन छक्के लगाए थे और कीरोन पोलार्ड के 258 छक्कों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। रोहित एमआई के लिए 267 छक्के लगा चुके हैं।

1. IPL में 20 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी

रोहित ने आईपीएल 2025 के दौरान एक और बड़ा कारनामा किया। वह कैश-रिच टी20 लीग में 20 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने लीग चरण के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में CSK के खिलाफ 45 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इस अवॉर्ड को हासिल करते हुए रोहित ने यह बड़ी बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications