आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स की 3 यादगार जीत

Enter caption

#2. 2010 के दौरान मुंबई में हुआ फाइनल मुकाबला

Ad
Enter caption

आईपीएल के 2010 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल के लिए जगह बनाने में सफल हुई। जिसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला हुआ। इस मुकाबले की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, चेन्नई की पारी की शुरुआत करते हुए मैथ्यू हेडन और मुरली विजय 44 रन जुटा पाए। इसके बाद दोनों ही पवेलियन की ओर चलते बने। 12वें ओवर में चेन्नई टीम का स्कोर 67 रन पर तीन विकेट हो गया और इस समय क्रीज पर सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी मौजूद थे। इन दोनों ही बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 72 रन जोड़े, महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने के बाद एल्बी मोर्कल ने आकर मात्र 6 गेंदों में 15 रन बनाए जिससे चेन्नई टीम का स्कोर 168 रन पहुंच पाया।

मुंबई की पारी की शुरुआत में रविचंद्रन अश्विन ने मेडन ओवर डालकर मुंबई की टीम के ऊपर प्रेशर बढ़ा दिया। किंतु संभल संभल कर खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए। अब मुंबई की टीम को भी वही कर दिखाना था जो चेन्नई की टीम ने अपने अंतिम आठ ओवरों में कर दिखाया था। मुंबई इंडियंस के करिश्माई बल्लेबाज माने जाने वाले किरोन पोलार्ड के क्रीज में आते तक मुंबई की टीम को 3 ओवर में 55 रन बनाने थे। जिसके बाद पोलार्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले ओवर में 2 छक्के और 2 चौके लगाकर अपनी टीम के ऊपर से पूरा दबाव ही समाप्त कर दिया। पारी के 19ंवे ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए एल्बी मोर्कल ने मात्र 6 रन दिए और पोलार्ड का विकेट भी लिया, इसके बाद मुंबई की टीम संभल नहीं पाई और इस मुकाबले में अंत में चेन्नई की टीम ने 22 रन से विजय हासिल की।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications