3 बड़ी उपलब्धियां जो भारतीय बल्लेबाज आगामी टी20 वर्ल्ड कप मैचों में हासिल कर सकते हैं 

विराट और रोहित के पास बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका
विराट और रोहित के पास बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका

#2 रोहित शर्मा के पास अंतरराष्ट्रीय टी20 सर्वाधिक छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बनने का मौका

Ad
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

टी20 क्रिकेट को बड़े हिट का खेल माना जाता है और इस प्रारूप में बल्लेबाज जोखिम भी खूब लेते हैं। बात की जाए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की तो मार्टिन गप्टिल 147 छक्कों के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय ओपनर रोहित शर्मा 133 छक्कों के साथ मौजूद हैं। रोहित की शुरुआत इस टूर्नामेंट में शून्य के साथ हुयी है लेकिन उनकी काबिलयत को देखते हुए गप्टिल को पीछे छोड़ना उनके लिए मुश्किल नहीं होगा।

Ad

गप्टिल भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं लेकिन उनके चोटिल होने की खबर आई थी। देखना होगा कि क्या गप्टिल बाकी मैचों में खेलेंगे या नहीं। अगर वह नहीं खेलते हैं तो रोहित के पास उन्हें पीछे छोड़ने का अच्छा मौका होगा।

#3 रोहित शर्मा के पास भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका

रोहित शर्मा शॉट खेलते हुए
रोहित शर्मा शॉट खेलते हुए

रोहित शर्मा 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी छक्का मारने की क्षमता से एक और मुकाम हासिल कर सकते हैं। यदि वह टूर्नामेंट में 10 छक्के लगते हैं, तो वह युवराज सिंह को टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी के रूप में पीछे छोड़ देंगे। युवराज सिंह के नाम वर्ल्ड कप में 33 छक्के दर्ज हैं। वहीं हिटमैन रोहित के नाम 24 छक्के दर्ज हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications