रविचंद्रन अश्विन के मॉक ऑक्शन में इन खिलाड़ियों की हुई मौज, ये 3 प्लेयर रहे सबसे महंगे 

Photo Credit: Ravichandran Ashwin youtube channel snapshots
Photo Credit: Ravichandran Ashwin youtube channel snapshots

Ravichandran Ashwin Mock Auction most expensive players: आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन इस महीने की 24 और 25 तारीख को होगा। मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में होगा। मेगा ऑक्शन के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने रेजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने सिर्फ 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है।

Ad

वहीं, इसी बीच भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर मॉक ऑक्शन करवाया, जिसमें सभी बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच तगड़ी टक्कर भी हुई। आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अश्विन के मॉक ऑक्शन में सबसे महंगे बिके हैं।

ये 3 खिलाड़ी अश्विन के मॉक ऑक्शन में सबसे महंगे बिके

3. जोस बटलर

इंग्लैंड के वाइट बॉल कप्तान जोस बटलर को इस बार राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन नहीं किया है। वह 2018 से इस टीम का हिस्सा रहे थे। बटलर किस किस्म के खतरनाक खिलाड़ी हैं ये बात किसी से छुपी नहीं है। कई बड़ी टीमें पहले से उन्हें मेगा ऑक्शन में टारगेट करने को लेकर अपना प्लान बना चुकी हैं। अश्विन के मॉक ऑक्शन में जोस बटलर का जलवा देखने को मिले हैं। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 16 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

2. केएल राहुल

पिछले तीन सालों से लखनऊ सुपर जायंट्स का टीम का हिस्सा रहे, केएल राहुल भी इस फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं। भले ही वर्तमान में केएल राहुल का फॉर्म काफी खराब रहा है, लेकिन सभी जानते हैं कि वह कितने खतरनाक खिलाड़ी हैं। उन्हें लय में वापसी करने के लिए सिर्फ 1-2 बड़ी पारियां खेलनी होंगी। अश्विन के मॉक ऑक्शन में राहुल 18 करोड़ की कमाई करने में सफल रहे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्कड का हिस्सा बनाया।

1. ऋषभ पंत

रविचंद्रन अश्विन के मॉक ऑक्शन में ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। पंजाब किंग्स ने पंत को 20.50 करोड़ में खरीदा। बता दें कि पंजाब की टीम मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स वैल्यू के साथ उतरेगी। उसने सिर्फ दो खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। ऐसे में मेगा ऑक्शन में पंजाब पंत के लिए इतने पैसे खर्च कर सकती है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications