मुंबई इंडियंस के 3 धाकड़ खिलाड़ी IPL के लिए भारत पहुंचे

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शुक्रवार को ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने और जिमी नीशम की न्यूजीलैंड की तिकड़ी के आने की घोषणा की। ये तीनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में आने से टीम की मजबूती बढ़ी है। एडम मिल्ने और जेम्स नीशम को मुंबई इंडियंस में अभी शामिल किया गया है। ट्रेंट बोल्ट पिछले साल भी टीम में थे और उनका प्रदर्शन भी धाकड़ रहा था।

मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए कहा गया कि नेशनल ड्यूटी के बाद अब आईपीएल ड्यूटी। तिकड़ी चेन्नई में पहुँच गई है। ट्रेंट, एडम और जिमी का स्वागत है।

ट्रेंट बोल्ट कुछ समय से मुंबई इंडियंस टीम के प्रमुख सदस्य बन गए हैं और पिछले सत्र में 25 विकेट उनके नाम रहे। बोल्ट और बुमराह जोड़ी ने गत चैंपियन की घातक जोड़ी थी और पावरप्ले के ओवरों में सबसे अधिक विकेट लिए। विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों को इन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ खेलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

पांच बार की यह चैंपियन आईपीएल 2020 में सबसे अच्छी टीम थी और प्ले-ऑफ के दौरान ग्रुप में शीर्ष स्थान पर भी यह टीम रही थी। फाइनल मैच जीतकर एक और ख़िताब अपनी झोली में डालने के लिए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को शिकस्त झेलने पर मजबूर कर दिया।

मुंबई इंडियंस की टीम इस बार भी अन्य टीमों से मजबूत नजर आ रही है। सलामी क्रम में रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी शानदार प्रदर्शन कर रही है। क्रिस लिन भी इस टीम में है। मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस टीम में है।

आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच गत मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच 9 अप्रैल को चेन्नई में खेले जाएगा। मुंबई इंडियंस टीम इसकी तैयारी करने के लिए चेन्नई में ही है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma