टेस्ट प्रारूप को क्रिकेट का सबसे कठिन प्रारूप माना जाता है। इस प्रारूप में बल्लेबाजों के लिए काफी चुनौतियाँ होती है और बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना पाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के सफल होने के लिए धैर्य और अच्छी तकनीक का होना अत्यंत आवशयक है। यह चुनौतियाँ तब और बढ़ जाती है, जब आपको अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करनी हो। एक ओपनर के तौर पर किसी भी बल्लेबाज के लिए ज्यादा मुश्किलें होती हैं, क्योंकि पारी की शुरुआत में नई गेंद के सामने और पिच की अनजान परिस्थितियों के सामने आपको अपना विकेट बचाकर रन बनाने होते हैं।
टेस्ट फॉर्मेट में हमने कई शानदार ओपनिंग बल्लेबाज देखे हैं, जिन्होंने इस मुश्किल फॉर्मेट भी अपनी बल्लेबाजी का शानदार जौहर दिखाया। टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाना और सबसे तेज इस आंकड़े को पाना एक बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि तब और बड़ी बन जाती है, जब कोई ओपनिंग बल्लेबाज ऐसा करता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 ओपनिंग बल्लेबाजों की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन के आंकड़े को पूरा किया है।
3 खिलाड़ी जिन्होंने ओपनर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाये
#3 रोहित शर्मा (17 पारियां)
![रोहित शर्मा तीसरे सबसे तेज ओपनर हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8fd00-16149224450030-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8fd00-16149224450030-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8fd00-16149224450030-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8fd00-16149224450030-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8fd00-16149224450030-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8fd00-16149224450030-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8fd00-16149224450030-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8fd00-16149224450030-800.jpg 1920w)
भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने जब से टेस्ट प्रारूप में ओपनिंग करना शुरू किया तब से उनके टेस्ट करियर में काफी सुधार आया है और वह लगातार रन बना रहे हैं। रोहित इससे पहले भारत के लिए टेस्ट में मध्यक्रम में खेलते थे लेकिन उन्हें बतौर मध्यक्रम बल्लेबाज उतनी सफलता हासिल नहीं हुयी। रोहित टेस्ट में बतौर ओपनर सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। रोहित ने यह उपलब्धि 17 टेस्ट पारियों में हासिल की थी।
#2 लेन हटन (16 पारियां)
![लेन हटन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/77255-16149226549555-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/77255-16149226549555-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/77255-16149226549555-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/77255-16149226549555-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/77255-16149226549555-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/77255-16149226549555-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/77255-16149226549555-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/77255-16149226549555-800.jpg 1920w)
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज सर लेन हटन टेस्ट फॉर्मेट के सफल ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक थे। 1937 से 1955 तक इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले हटन ने 79 टेस्ट मैच में 56.67 की औसत से 6971 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 33 अर्धशतक लगाए। हटन को टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में गिना जाता है। इस दिग्गज ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर 1000 रन महज 16 पारियों में बनाये और इस तरह हटन यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज ओपनर हैं।
#1 हरबर्ट सटक्लिफ (13 पारियां)
![हरबर्ट सटक्लिफ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/207a3-1509300915-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/207a3-1509300915-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/207a3-1509300915-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/207a3-1509300915-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/207a3-1509300915-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/207a3-1509300915-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/207a3-1509300915-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/207a3-1509300915-800.jpg 1920w)
हरबर्ट सटक्लिफ इंग्लैंड के महान ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक थे। इन्होंने जैक हॉब्स और लेन हटन के साथ मिलकर कई शानदार ओपनिंग साझेदारियां की। सटक्लिफ ने अपने करियर में इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करते हुए 60 से भी ज्यादा की औसत से 4555 रन बनाये। इनके नाम 16 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं। सटक्लिफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले ओपनर हैं। उन्होंने यह कारनामा रिकॉर्ड 13 पारियों में किया था।