3 बड़े विदेशी खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पहले कर सकती है रिलीज 

मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है (Photo Credit - IPLT20.COM)
मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है (Photo Credit - IPLT20.COM)

3 Overseas Players Mumbai Indians Could Release : आईपीएल 2025 के ऑक्शन की तैयारियां इस वक्त जारी है। सभी फ्रेंचाइजी इस वक्त मंथन कर रही हैं कि किसे रिटेन किया जाए और किसे रिलीज किया जाए। इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है और ऐसे में कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों को इस बार बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। काफी ज्यादा फेरबदल टीमों में होने की संभावना है और कई चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिल सकते हैं।

Ad

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस भी इस बार कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। सबसे ज्यादा निगाहें इस बात पर होंगी कि मुबंई इंडियंस किन-किन विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। मुंबई इंडियंस में कई बेहतरीन विदेशी खिलाड़ी हैं लेकिन इस बार उनको बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

हम आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले किन-किन 3 प्लेयर्स को रिलीज कर सकती है।

3.गेराल्ट कोएट्जे

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ट कोएट्जे को इस बार मुंबई इंडियंस की टीम से रिलीज किया जा सकता है। गेराल्ट कोएट्जे ने आईपीएल 2024 के दौरान ही मुंबई इंडियंस की टीम को ज्वॉइन किया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था और कुल मिलाकर अपने पहले सीजन में 10 मैच खेले। इस दौरान गेराल्ट कोएट्जे ने 13 विकेट लिए लेकिन महंगे भी काफी साबित हुए। उन्होंने 10 से ज्यादा की इकॉनमी की रेट से रन दिए थे और इसी वजह से उन्हें रिलीज किया जा सकता है।

2.टिम डेविड

टिम डेविड को इसलिए टीम में लाया गया था ताकि वो किरोन पोलार्ड की तरह मैच फिनिशर की भूमिका निभा सकें। हालांकि टिम डेविड उतना ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए हैं। आईपीएल 2024 के दौरान टिम डेविड ने 13 मैच में 241 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158 का रहा था। हालांकि कई मैचों में अहम मौकों पर वो आउट हो गए थे और टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।

1.मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी को भी रिलीज किया जा सकता है। पिछले सीजन प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह बन नहीं रही थी। मोहम्मद नबी ने कुल मिलाकर 7 मैच खेले थे, जिसमें सिर्फ 35 रन ही बना सके थे और गेंदबाजी में भी सिर्फ 2 ही विकेट ले सके थे। इसी वजह से उन्हें रिलीज किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications