3 पाकिस्तानी खिलाड़ी जो Champions Trophy में भारतीय टीम के लिए साबित हो सकते हैं बड़ा खतरा

USA v Pakistan - ICC Men
फखर जमान से भारतीय टीम को बड़ा खतरा हो सकता है

India vs Pakistan in Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भी टक्कर होगी। सबसे ज्यादा निगाहें फैंस की इसी मैच पर टिकी हुई हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें काफी जबरदस्त हैं। पाकिस्तान को कम करके बिल्कुल भी नहीं आंका जा सकता है। उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। भारत के खिलाफ पहले भी इनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

Ad

हम आपको ऐसे ही तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

3.नसीम शाह

नसीम शाह पाकिस्तान के जबरदस्त तेज गेंदबाज हैं। उनके पास गति है और उस गति के साथ वो एक्युरेसी भी है। इसी वजह से वो काफी खतरनाक गेंदबाज बन जाते हैं। वो इससे पहले टीम इंडिया को तंग कर चुके हैं। भारतीय बल्लेबाजों को उनसे इस बार भी सावधान रहना होगा। अगर नसीम शाह फॉर्म में आ गए तो फिर भारत के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।

2.फखर जमान

चैंपियंस ट्रॉफी का जिक्र होते ही भारतीय फैंस को सबसे पहले फखर जमान ही याद आते हैं। वो फखर जमान ही थे जिन्होंने भारत के खिलाफ 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में शतक जड़ा था। इस बार भी फखर जमान काफी शानदार फॉर्म में लग रहे हैं। उन्होंने ट्राई नेशन सीरीज के दौरान बेहतरीन पारियां खेली थीं। इसी वजह से टीम इंडिया के खिलाफ भी उनका बल्ला आग उगल सकता है। जिस तरह की अटैकिंग बल्लेबाजी फखर जमान करते हैं उसकी वजह से वो भी भारतीय टीम के लिए काफी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

Ad

1.शाहीन शाह अफरीदी

टीम इंडिया को पाकिस्तान टीम में अगर किसी से सबसे ज्यादा खतरा रहेगा तो फिर वो शाहीन शाह अफरीदी हैं। अफरीदी ने दुबई में ही भारत के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करके पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी। इस बार भी मैच दुबई में ही है। इसी वजह से शाहीन शाह अफरीदी अपने उसी परफॉर्मेंस को यहां पर भी दोहराना चाहेंगे। शाहीन शाह अफरीदी से भारतीय बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications