कैस अहमद

अफगानिस्तान के कैस अहमद का ओवरआल टी-20 रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उन्होंने 35 टी-20 मैच में 18.63 की औसत से 44 विकेट हासिल किये हैं। इस दौरान उनका इकॉनामी रेट मात्र 6.94 का रहा है। अबुधाबी टी-10 लीग में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 9 विकेट हासिल किये थे। 19 साल के इस लेग स्पिनर को भी नीलामी से एक बड़ी रकम प्राप्त हो सकती है।
अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुत्र है। अर्जुन तेंदुलकर एक अच्छे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल मुंबई 20 लीग में बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल किया था। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह आईपीएल 2020 की नीलामी का हिस्सा होंगे।
अगर अर्जुन आईपीएल नीलामी का हिस्सा होते हैं, तो उन्हें खरीदने में सभी आईपीएल टीमें दिलचस्पी दिखा सकती हैं और ऐसे में यह ऑलराउंडर खिलाड़ी एक बड़ी रकम पा सकता है। बता दें, कि अर्जुन भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं।