3 खिलाड़ी जिन्हें IPL 2025 के लिए रिटेन ना करके मुंबई इंडियंस ने कर दी बड़ी गलती 

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

Mumbai Indians Retention IPL 2025: मुंबई इंडियंस को आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है। मुंबई का फैन बेस भी काफी तगड़ा है। हालांकि, पिछले कुछ सीजन से मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं, आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा का नाम शामिल है। फ्रेंचाइजी के पास कई प्रमुख खिलाड़ी हैं, जिन्हें वो बीसीसीआई के रिटेंशन नियम की वजह से रिटेन नहीं कर पाई। इस आर्टिकल में हम उन 3 खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जिन्हें IPL 2025 के लिए रिटेन ना करके मुंबई इंडियंस ने बड़ी गलती कर दी।

Ad

3. गेराल्ड कोट्जी

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोट्जी को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन में पांच करोड़ में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी आक्रमण को संभाला था। वो 10 मैचों में 13 विकेट लेने में सफल रहे थे। मुंबई इंडियंस भविष्य को मद्देनजर रखते हुए कोट्जी को रिटेन कर सकती थी। महेला जयवर्धने जैसे अनुभवी हेड कोच की कोचिंग में कोट्जी काफी कुछ सीख सकते थे और सीजन के दौरान अपनी तेज गति वाली गेंदों से बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते थे।

2. टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी टिम डेविड एक शानदार बल्लेबाज हैं, जो अपनी उपयोगिता आईपीएल में साबित भी कर चुके हैं। टिम डेविड को रिटेन ना कर पाने का फ्रेंचाइजी को भी दुख हुआ होगा। टीम मैनेजमेंट जानती है कि उसके लिए अब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को खरीद पाना आसान नहीं होगा। डेविड ने अब तक खेले 38 मैचों में 659 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170 से ऊपर रहा है।

1. ईशान किशन

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लम्बे समय से मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा रहे हैं। आईपीएल 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी को ईशान किशन को मजबूरी में रिलीज कर दिया था। लेकिन फिर ऑक्शन में रिकॉर्ड प्राइस में खरीदा था। पूरी उम्मीद है कि इस बार भी फ्रेंचाइजी इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज को मेगा ऑक्शन में खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications