मुंबई इंडियंस आईपीएल में हमेशा एक अलग रूप में नजर आई है और इस टीम में स्टार खिलाड़ियों की कभी कमी नहीं रही है। मुंबई इंडियंस ने शायद इस वजह से सबसे ज्यादा बार आईपीएल की खिताबी जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने चार बार आईपीएल जीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस काफी मजबूत टीम दिखाई देती है। इस टीम ने कई बार पिछड़ने के बाद भी शानदार वापसी करते हुए प्ले-ऑफ़ में जगह बनाई है।
मुंबई इंडियंस की अंतिम एकादश में सभी शानदार खिलाड़ी खेलते हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में तगड़े खिलाड़ियों के कारण ही यह टीम विपक्षी टीमों पर भारी पड़ती है। मुंबई इंडियंस ने दो बार आईपीएल का खिताब फाइनल मैच की अंतिम गेंद पर जीता है। ख़ास बात यह भी है कि दोनों मौकों पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम पराजित हुई थी। कुशल ऑल राउंडर और तेज खेलने वाले खिलाड़ियों के कारण इस टीम के लिए कोई भी स्कोर खड़ा करना मुश्किल नहीं कहा जा सकता है। अंतिम ग्यारह के अलावा भी इस टीम के पास बेंच स्ट्रेंथ भी शानदार रहती है। इस आर्टिकल में मुंबई इंडियंस के 3 शानदार खिलाड़ियों का जिक्र किया गया है जिन्हें शायद इस बार पूरे आईपीएल में एक बार भी मौका नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला
मुंबई इंडियंस के 3 खिलाड़ी जिन्हें शायद इस आईपीएल में मौका न मिले
शेरफेन रदरफोर्ड
मुंबई इंडियंस से पहले यह खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के साथ था। दिल्ली ने ट्रेड करते हुए रदरफोर्ड के स्थान पर मयंक मारकंडे को अपनी टीम में शामिल किया। ऑल राउंडर की हैसियत से खेलने वाले रदरफोर्ड के लिए मुंबई इंडियंस की अंतिम ग्यारह में जगह शायद नहीं बनेगी। किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या के रूप में दो ऑल राउंडर पहले से ही मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हैं। दोनों अंतिम ग्यारह में होंगे।