3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस को अपनी टीम में लाना चाहिए

बिली स्टैनलैक
बिली स्टैनलैक

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैन्स हर बार अपनी टीम के फैन्स हर बार अपनी टीम के खिलाड़ियों का बेहतरीन और धाकड़ प्रदर्शन मैदान पर देखते हैं। इस बार भी आईपीएल में कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद उनके मन में होगी। इससे पहले आईपीएल नीलामी प्रक्रिया अहम हो जाती है। मुंबई इंडियंस ने इस बार अपने कुछ खिलाड़ी रिलीज किये हैं। लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) जैसा दिग्गज फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले चुका है, ऐसे में कहा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस को कुछ बेहतरीन खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल करने होंगे।

पिछले सीजन में चैम्पियन रहनेव वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस बार भी अपना ख़िताब बचाने के लिए मजबूत टीम मैदान पर उतारने का प्रयास तो जरुर करेगी। नीलामी में मुंबई इंडियंस कुछ ऐसे नामों के ऊपर बोली लगाकर अपनी टीम में लाना चाहेगी जो उनके लिए फायदेमंद हों और कम बजट में भी आ जाए। यहाँ तीन ऐसे नाम बताए गए हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस में लाना चाहिए।

केन रिचर्डसन

केन रिचर्डसन
केन रिचर्डसन

आरसीबी के लिए खेल चुका यह खिलाड़ी अपनी धाकड़ गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। आईपीएल में खेलने का अनुभव होने के कारण केन रिचर्डसन को टीम में शामिल किया जाना चाहिए। मुंबई इंडियंस उन्हें अपने साथ जोड़ती है, तो यह एक फायदे का सौदा कहा जा सकता है। रिचर्डसन परिस्थितियों के अनुसार खेलते हुए मुंबई की टीम को आगे लेकर जाने का काम कर सकते हैं।

जलज सक्सेना

जलज सक्सेना
जलज सक्सेना

टी20 क्रिकेट में ऑल राउंडर की अहमियत सबसे ज्यादा होती है। मुंबई की टीम में पहले भी कई ऑल राउंडर देखे गए हैं। इनकी वजह से ही टीम पांच बार ख़िताब जीतने में सफल रही है। केरल से आने वाले जलज सक्सेना के ऊपर मुंबई इंडियंस को बोली जरुर लगानी चाहिए। इससे उन्हें एक बल्लेबाज और गेंदबाज मिल जाएगा। घरेलू क्रिकेट में जलज सक्सेना का रिकॉर्ड देखते हुए यह कदम उठाया जा सकता है।

बिली स्टैनलैक

बिली स्टैनलैक
बिली स्टैनलैक

हाल ही में मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किये गए खिलाड़ियों में पांच तेज गेंदबाज थे। ऐसे में इस टीम को तेज गेंदबाजी विभाग में कुछ गेंदबाजों की जरूरत निश्चित तौर पर है। ऐसे में बिली स्टैनलैक को टीम में उन्हें शामिल करना चाहिए। हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है, ऐसे में मुंबई इंडियंस को इसका फायदा उठाते हुए बोली जरुर लगानी चाहिए।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma