IPL 2024 के 3 नए युवा खिलाड़ी जो अपने परफॉर्मेंस के दम पर रातों-रात बन गए सुपरस्टार

मयंक यादव बेहतरीन फॉर्म में हैं (Photo Credit - BCCI)
मयंक यादव बेहतरीन फॉर्म में हैं (Photo Credit - BCCI)

New Heroes of IPL : आईपीएल में हर साल कई सारे खिलाडियों को मौका मिलता है। सबसे अहम बात ये है कि आईपीएल में नए युवा टैलेंट को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कई सारे ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करके रातों-रात सुपरस्टार बन जाते हैं। पॉल वाल्थाटी, सिद्धार्थ त्रिवेदी, कामरान खान और उमरान मलिक जैसे प्लेयर इसका बड़ा उदाहरण हैं। इसी कड़ी में हम आपको बताएंगे कि आईपीएल 2024 के वो कौन-कौन से प्लेयर हैं जो अपने परफॉर्मेंस के दम पर स्टार खिलाड़ी बन चुके हैं और इन्हें भारत का भविष्य कहा जाने लगा है।

Ad

3.आशुतोष शर्मा

आशुतोष शर्मा काफी बेहतरीन खेल रहे हैं (Photo Credit - BCCI)
आशुतोष शर्मा काफी बेहतरीन खेल रहे हैं (Photo Credit - BCCI)

पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। हर एक मैच के साथ वो अपनी अलग छाप छोड़ते जा रहे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे पहले 17 गेंद पर 31 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम को मैच जिताया था और इसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 15 गेंद पर नाबाद 33, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंद पर नाबाद 33, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 गेंद पर 31 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंद पर 61 रन बनाए और आईपीएल के बड़े स्टार खिलाड़ी अब वो बन चुके हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट की अगली बड़ी चीज कहा जा रहा है।

Ad

2.शशांक सिंह

शशांक सिंह ने काफी बेहतरीन खेल दिखाया है (Photo Credit - BCCI)
शशांक सिंह ने काफी बेहतरीन खेल दिखाया है (Photo Credit - BCCI)

पंजाब किंग्स के ही एक और युवा खिलाड़ी शशांक सिंह ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 29 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा वो सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के खिलाफ जबरदस्त पारियां खेल चुके हैं। गुजरात के खिलाफ उनकी पारी को हमेशा याद किया जाएगा।

Ad

1.मयंक यादव

मयंक यादव अपनी स्पीड से मशहूर हुए (Photo Credit - BCCI)
मयंक यादव अपनी स्पीड से मशहूर हुए (Photo Credit - BCCI)

लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव ने अपनी स्पीड से आईपीएल 2024 में तहलका मचा दिया है। वो आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज हैं। मयंक की खास बात ये है कि स्पीड के अलावा उनकी लाइन और लेंथ भी काफी अच्छी रहती है और इसी वजह से उनके खिलाफ कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाता है। मयंक यादव ने लगातार 145 या उससे ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की है और इसी वजह से आईपीएल में उनके बॉलिंग की चर्चा काफी हो रही है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications