चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल (IPL) इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स अब तक आईपीएल में चार बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है और रिकॉर्ड 9 फाइनल खेलने वाली एकमात्र टीम भी है। इस टीम में हमने हमेशा से ही कुछ शानदार खिलाड़ी देखे हैं और यह टीम अपने पुराने तथा अनुभवी खिलाड़ियों पर विश्वास जताने के लिए जानी जाती है।
इस साल की नीलामी के पहले सीएसके ने अपने स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को पहले विकल्प के तौर पर रिटेन किया। उसके बाद उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, इंग्लिश ऑलराउंडर मोइन अली व इस साल के ऑरेंज कैप विजेता ऋतुराज गायकवाड़ को इस टीम ने अपने साथ बनाए रखा। हालांकि इस बार मेगा ऑक्शन है और कई खिलाड़ी जो इस फ्रेंचाइजी के लिए पहले भी खेल चुके हैं, फ्रेंचाइजी उनमें से जरूर कुछ खिलाड़ियों को वापस लाना चाहेगी। आज इस आर्टिकल में हम तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो इस नीलामी में 5 साल से ज्यादा के अंतराल के बाद सीएसके की टीम में वापसी कर सकते हैं।
3 खिलाड़ी जो आईपीएल 2022 में 5 साल से ज्यादा के अंतराल के बाद सीएसके में लौट सकते हैं
#3 जेसन होल्डर
![जेसन होल्डर 2013 में सीएसके का हिस्सा थे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/08475-16394813947885-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/08475-16394813947885-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/08475-16394813947885-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/08475-16394813947885-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/08475-16394813947885-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/08475-16394813947885-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/08475-16394813947885-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/08475-16394813947885-1920.jpg 1920w)
जेसन होल्डर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल 2021 में सबसे बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने इस साल सनराइजर्स की ओर से 8 मुकाबले खेले जहां उन्हें 16 विकेट हासिल हुए। बल्लेबाजी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 120 के आस पास था जो कि ठीक-ठाक होता है।
2013 में जेसन होल्डर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ही की थी और यह फ्रेंचाइजी हमेशा ही ऑलराउंडर खिलाड़ियों को टारगेट करती है। ऐसे में ड्वेन ब्रावो के विकल्प के रूप में होल्डर की अपनी पहली आईपीएल टीम में वापसी हो सकती है।
#2 विजय शंकर
![विजय शंकर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/6d64a-16394819379118-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/6d64a-16394819379118-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/6d64a-16394819379118-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/6d64a-16394819379118-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/6d64a-16394819379118-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/6d64a-16394819379118-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/6d64a-16394819379118-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/6d64a-16394819379118-1920.jpg 1920w)
बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि तमिलनाडु के इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने अपना आईपीएल डेब्यू मैच 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था। वहां उन्हें केवल एक ही मुकाबला खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने केवल एक ओवर गेंदबाजी करके 19 रन दिए। आईपीएल 2021 में विजय शंकर सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे मगर कोविड के चलते दूसरे चरण में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।
हाल ही में उन्होंने तमिलनाडु की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम तमिलनाडु को रिकॉर्ड तीसरी बार इस प्रतियोगिता का विजेता बनने में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए हम कह सकते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें इस नीलामी में अवश्य ही अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है।
#1 रविचंद्रन अश्विन
![रविचंद्रन अश्विन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/b2754-16394824607643-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/b2754-16394824607643-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/b2754-16394824607643-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/b2754-16394824607643-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/b2754-16394824607643-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/b2754-16394824607643-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/b2754-16394824607643-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/12/b2754-16394824607643-1920.jpg 1920w)
भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हर फॉर्मेट में एक शानदार खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने भी अपनी आईपीएल करियर की शुरुआत 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही की थी और 2015 तक इसी टीम के साथ बने रहे थे। इस बीच उन्होंने 97 मुकाबले खेले जहां उन्होंने 6.46 के इकॉनमी रेट से 90 विकेट झटके।
अश्विन की हाल ही में भारत के लिए सफ़ेद गेंद के प्रारूप में वापसी हुयी है और उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन भी किया। चेन्नई की टीम में एक प्रमुख ऑफ स्पिनर की कमी है और अश्विन से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता। ऐसे में सीएसके एक बार फिर से इस गेंदबाज को अपने साथ जोड़ना चाहेगी।