रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) आईपीएल (IPL) इतिहास की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस टीम में हमेशा से ही बड़े बड़े नाम शामिल रहे हैं, जिन्हें क्रिकेट दर्शक अत्यधिक पसंद करते हैं। बावजूद इसके बैंगलोर की टीम आज तक अपने नाम एक भी आईपीएल खिताब नहीं दर्ज कर सकी और हमेशा ही उनके खिलाड़ी एकजुट प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें हर सीजन निराशा झेलकर उठाना पड़ा है।
आगामी नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है। विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया है और ऐसे में टीम को एक नए कप्तान की भी तलाश होगी। इतने वर्षों में हमने आरसीबी की ओर से कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खेलते देखा है और ऐसे में यह फ्रेंचाइजी अवश्य चाहेगी कि वह कुछ पुराने खिलाड़ियों को अपने टीम के साथ फिर से जोड़ें। आइए बात करते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2022 में 5 साल के अंतराल के बाद आरसीबी में लौट सकते हैं।
3 खिलाड़ी जो IPL 2022 में 5 साल से ज्यादा के अंतराल के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में लौट सकते हैं
#3 इयोन मोर्गन
![इयोन मोर्गन 2010 में आरसीबी का हिस्सा थे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/041fe-15757902945269-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/041fe-15757902945269-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/041fe-15757902945269-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/041fe-15757902945269-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/041fe-15757902945269-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/041fe-15757902945269-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/041fe-15757902945269-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/041fe-15757902945269-800.jpg 1920w)
इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन जिन्होंने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल तक प्रवेश करवाया, उन्हें इस सीजन की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया है। मोर्गन ने अपना आईपीएल डेब्यू 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से ही किया था और वहां उन्हें कुछ मुकाबले खेलने को मिले थे।
हालांकि मोर्गन वर्तमान में अपनी बल्लेबाजी के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है मगर उनके दर्जे के खिलाड़ी को वापस लय पकड़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। चूंकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक नए कप्तान की तलाश है, ऐसे में वह आगामी नीलामी में मोर्गन को अपनी टीम के साथ जोड़ते नजर आ सकती है।
#2 दिनेश कार्तिक
![दिनेश कार्तिक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/01c02-16431197683946-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/01c02-16431197683946-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/01c02-16431197683946-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/01c02-16431197683946-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/01c02-16431197683946-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/01c02-16431197683946-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/01c02-16431197683946-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/01c02-16431197683946-1920.jpg 1920w)
एबी डीविलियर्स के संन्यास की घोषणा के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेट कीपर की तलाश होगी और दिनेश कार्तिक उस भूमिका के लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित होते दिख रहे हैं। दिनेश कार्तिक 2015 में इस टीम का हिस्सा थे मगर तब वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और उन्हें रिलीज कर दिया गया था।
दिनेश कार्तिक एक अनुभवी खिलाड़ी है और उन्होंने 213 आईपीएल मुकाबलों में 4046 रन बनाए और उनके नाम 115 कैच और 32 स्टंपिंग भी दर्ज हैं। दिनेश कार्तिक को कप्तानी का भी अनुभव है और फिनिशर का काम भी कर सकते हैं। ऐसे में बैंगलोर की टीम एक बार फिर से उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है।
#1 भुवनेश्वर कुमार
![भुवनेश्वर कुमार](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/05/24c5e-1525765008-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/05/24c5e-1525765008-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/05/24c5e-1525765008-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/05/24c5e-1525765008-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/05/24c5e-1525765008-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/05/24c5e-1525765008-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/05/24c5e-1525765008-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/05/24c5e-1525765008-800.jpg 1920w)
बहुत ही कम क्रिकेट फैन यह बात जानते होंगे की भुवनेश्वर कुमार को आईपीएल में अपने साथ जोड़ने वाली सबसे पहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर थी। हालांकि उन्हें इस टीम से आईपीएल में एक भी मुकाबला खेलने को ना मिल सका मगर चैंपियंस लीग 2009 में उन्होंने आरसीबी की ओर से एक मुकाबला खेला था। इसके बाद 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के साथ जुड़े और फिर 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद ने शामिल किया।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए भुवी ने गजब का प्रदर्शन किया और पर्पल कैप विजेता भी बने। हालाँकि पिछले कुछ समय से चोट के कारण उतना प्रभावशाली नहीं साबित हुए हैं लेकिन अपनी लय हासिल करने पर वह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। चूंकि हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार को रिलीज कर दिया है ऐसे में बैंगलोर एक बार फिर से उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है और अपनी गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव ला सकती है।