टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 264 रन का स्कोर बनाया हुआ है। यह वनडे क्रिकेट इतिहास का किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। यह स्कोर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में बनाया था। इस स्कोर को बनाने के लिए उन्होंने मात्र 173 गेंदों का सामना किया था और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 छक्के और 33 चौके लगाए थे।
वह दुनिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 250 से ज्यादा का व्यक्तिगत स्कोर बनाया हो। उनके अलावा आज तक कोई भी बल्लेबाज ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है। वनडे क्रिकेट में 6 बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं, लेकिन सिर्फ रोहित शर्मा ही ऐसे खिलाड़ी है, जो 250 से ज्यादा के आंकड़े को छु पाए हैं।
यह भी पढ़ें -WI vs IND: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान
आज हम आपको उन तीन खिलाड़ियों का नाम बताने जा रहे हैं, जो रोहित शर्मा की तरह वनडे क्रिकेट में 250 से ज्यादा रन बनाने का दम रखते हैं।
डेविड वॉर्नर
![डà¥à¤µà¤¿à¤¡ वà¥à¤°à¥à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/984c3-15656974655467-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/984c3-15656974655467-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/984c3-15656974655467-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/984c3-15656974655467-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/984c3-15656974655467-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/984c3-15656974655467-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/984c3-15656974655467-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/984c3-15656974655467-800.jpg 1920w)
डेविड वर्नर ऑस्ट्रेलिया के एक विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज हैं। वह बड़ी-बड़ी पारियां खेलने के लिए ही पहचाने जाते हैं। उनका वनडे क्रिकेट में 179 रन का सर्वोच्च स्कोर है, लेकिन वह 250 से ज्यादा भी रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
वर्तमान समय में वह वनडे क्रिकेट में फॉर्म में हैं, इसलिए अगर वह आने वाले समय में 250 रन का यह व्यक्तिगर स्कोर बनाते हैं, तो यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए ज्यादा हैरानी की बात नहीं होगी।
वॉर्नर अपने लिस्ट ए के करियर में 197 रन की बड़ी पारी भी खेल चुके हैं, इसलिए उनसे उम्मीद की जा सकती है, कि वह आने वाले समय में 250 से ज्यादा रन भी वनडे क्रिकेट में बना दें।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।
जेसन रॉय
![à¤à¥à¤¸à¤¨ रà¥à¤¯](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/62ed1-15656971085484-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/62ed1-15656971085484-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/62ed1-15656971085484-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/62ed1-15656971085484-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/62ed1-15656971085484-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/62ed1-15656971085484-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/62ed1-15656971085484-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/62ed1-15656971085484-800.jpg 1920w)
इंग्लैंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय पहली गेंद से ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। वह अबतक अपने वनडे क्रिकेट करियर में कई बड़े शतक लगा चुके हैं।
जेसन रॉय भी इस बात का दम रखते हैं, कि वनडे क्रिकेट में 250 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दें। वह सिंगल-डबल भागने से ज्यादा चौकों-छक्कों पर ही विश्वास करते हैं, इसलिए उनके लिए यह काम ज्यादा मुश्किल भी नहीं लगता है।
मार्टिन गप्टिल
![मारà¥à¤à¤¿à¤¨ à¤à¤ªà¥à¤à¤¿à¤²](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18364-15656971481404-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18364-15656971481404-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18364-15656971481404-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18364-15656971481404-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18364-15656971481404-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18364-15656971481404-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18364-15656971481404-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18364-15656971481404-800.jpg 1920w)
रोहित शर्मा के 264 रन के बाद वनडे क्रिकेट में दूसरा कोई सबसे बड़ा स्कोर है, तो वह मार्टिन गप्टिल का है।साल 2015 के विश्व कप में मार्टिन गप्टिल ने वेस्टइंडीज के लिए खिलाफ 237 रनों की एक मैराथन पारी खेली थी।
जब मार्टिन गप्टिल 237 रन का एक शानदार दोहरा शतक लगा सकते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 250 से ज्यादा का स्कोर भी खड़ा कर सकते हैं। मार्टिन गप्टिल एक बार जब विकेट पर टिक जाते हैं, तो वह काफी आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स खेलते हैं।