3 खिलाड़ी जो श्रेयस अय्यर के बाहर होने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बन सकते हैं

Nitesh
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने 66 रनों से मेहमान टीम को हराया। हालांकि इस दौरान टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा चोटिल हो गए। अय्यर की चोट काफी गहरी है।

पारी के आठवें ओवर में गेंद को रोकने के लिए श्रेयस अय्यर ने डाइव लगाई और कंधे में चोट के बाद वह इसे पकड़कर दर्द से कराह उठे। भारतीय टीम के फिजियो मैदान पर आए और अय्यर को जरूरी इलाज देकर मैदान से बाहर लेकर चले गए। अय्यर की जगह मैदान पर फील्डिंग करने के लिए शुभमन गिल आए। श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी में महज 6 रन ही बना पाए थे।

बीसीसीआई की तरफ से अपडेट आया कि श्रेयस अय्यर को स्कैन के लिए ले जाया गया है। जिस तरह की इंजरी श्रेयस अय्यर को हुई है उसे देखते हुए उनके आईपीएल में भी खेलने पर भी संशय है। अगर वो बाहर होते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स का अगल कप्तान कौन होगा, ये सवाल जरुर सबके मन में चल रहा होगा।

ये भी पढ़ें: आईपीएल के लिए जल्द इंडिया पहुंचेंगे एबी डीविलियर्स, बड़ा बयान आया सामने

हम आपको उन 3 प्लेयर्स के बारे में बताते हैं जो श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर सकते हैं।

3 खिलाड़ी जो श्रेयस अय्यर के बाहर होने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बन सकते हैं

1.रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव भी है। वो आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा वो टीम के नियमित तौर पर सदस्य भी होते हैं। इसलिए अय्यर की गैरमौजूदगी में उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है। वो टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। पिछले साल अश्विन का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था और ऐसे में वो इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से उठा सकते हैं।

2.ऋषभ पंत

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। वो टीम के स्टार बल्लेबाज हैं और 2016 से ही उनके लिए खेल रहे हैं। लगातार चार साल से टीम के साथ रहने के बाद उन्हें इस टीम के बारे में काफी अच्छी तरह से पता होगा।

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी यंगस्टर्स को प्रमोट करने के लिए जानी जाती है, ऐसे में ऋषभ पंत को ये जिम्मा सौंपा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े बदलाव जो दूसरे वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं

2.शिखर धवन

शिखर धवन
शिखर धवन

शिखर धवन भी कप्तानी के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, क्योंकि वो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पहले कर चुके हैं। आईपीएल 2020 के दौरान श्रेयस अय्यर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में कंधे में ही चोट लग गई थी। इसके बाद शिखर धवन ने कप्तानी का जिम्मा संभाला था। उस मैच में ऋषभ पंत भी नहीं खेल रहे थे और धवन ने कप्तानी की थी। ऐसे में उनको भी कप्तान बनाया जा सकता है।

शिखर धवन की अगर बात करें तो उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की भी कप्तानी की थी। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में बल्ले से भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और 600 से ज्यादा रन बनाए थे। वो टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। ऐसे में बेहतरीन फॉर्म का कॉन्फिडेंस भी उनके पास होगा और ये काफी मदद कर

धवन बेहतरीन तरीके से दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर सकते हैं और टीम को आगे ले जा सकते हैं। देखना ये है कि अगर अय्यर बाहर होते हैं तो उन्हें कप्तान बनाया जाता है।

Quick Links

Edited by Nitesh