इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि इस बीच कोरोना के मामले लगातार बढ़ते गए और इसी वजह से अब आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने कहा है कि इस समय आईपीएल का आयोजन कराना काफी मुश्किल है। हवाई अड्डे बंद हैं। लोग अपने घरों में बंद हैं। सभी दफ्तर बंद हैं और कोई कहीं जा नहीं सकता। ऐसा लगता है कि मध्य मई तक यह ऐसा ही रहने वाला है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के खेल के लिए इस समय चीजें पक्ष में नहीं हैं। खिलाड़ी कहाँ से लाओगे, यात्रा कैसे करोगे, इस समय किसी भी खेल के लिए चीजें अनुकूल नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: 10 महान गेंदबाज जिन्होंने अपने पूरे करियर में कभी वाइड गेंद नहीं डाली
अभी आईपीएल रद्द नहीं हुआ है लेकिन अगर ये रद्द हुआ तो 3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की राह तलाश रहे 3 बड़े खिलाड़ियों को तगड़ा झटका लगेगा। तो आइए जानते हैं वो 3 खिलाड़ी कौन-कौन से हैं।
3.दिनेश कार्तिक
![दिनेश कार्तिक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b75af-15867560812467-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b75af-15867560812467-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b75af-15867560812467-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b75af-15867560812467-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b75af-15867560812467-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b75af-15867560812467-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b75af-15867560812467-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/b75af-15867560812467-800.jpg 1920w)
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक कुछ समय पहले तक भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। हालांकि ऋषभ पंत, शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के आने के बाद वो टीम में अपनी जगह खोते चले गए। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच पिछले साल फरवरी में खेला था। इसके बाद वो टीम में वापसी नहीं कर पाए। आईपीएल से उन्हें टीम में वापसी की उम्मीद काफी ज्यादा थी।
आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके कार्तिक भारतीय टीम में वापसी कर सकते थे और एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल सकते थे लेकिन अगर आईपीएल रद्द हो गया तो उनकी वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा। हालांकि कार्तिक ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी जल्द वापसी काफी मुश्किल लगती है। आईपीएल के जरिए वो टीम में जल्द वापसी कर सकते थे।
2.एबी डीविलियर्स
![एबी डीविलियर्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9f1fc-15867563377877-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9f1fc-15867563377877-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9f1fc-15867563377877-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9f1fc-15867563377877-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9f1fc-15867563377877-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9f1fc-15867563377877-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9f1fc-15867563377877-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9f1fc-15867563377877-800.jpg 1920w)
एबी डीविलियर्स ने मई 2018 में अचानक संन्यास का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। उनके फैसले से उस वक्त सभी लोग हैरान हो गए थे, क्योंकि वो अच्छी फॉर्म में थे और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे थे। हालांकि 2019 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खराब प्रदर्शन के बाद ये बात निकलकर सामने आई थी कि डीविलियर्स टीम में वापसी करना चाहते थे।
वहीं डीविलियर्स ने खुद भी बयान दिया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने भी उनकी वापसी को लेकर समय-समय पर बयान दिए हैं। डीविलियर्स ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनका पूरा ध्यान आईपीएल पर है। वो पहले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसलिए अगर आईपीएल रद्द हुआ तो डीविलियर्स की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है।
1.एम एस धोनी
![एम एस धोनी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9dd0a-15867564396689-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9dd0a-15867564396689-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9dd0a-15867564396689-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9dd0a-15867564396689-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9dd0a-15867564396689-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9dd0a-15867564396689-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9dd0a-15867564396689-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/9dd0a-15867564396689-800.jpg 1920w)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल के बाद से ही कोई मैच नहीं खेला है। वो लगातार अनुपलब्ध रहे हैं। आईपीएल से उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। खुद टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि अगर धोनी ने आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया तो टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनकी टीम में वापसी हो सकती है।
इसी वजह से धोनी के लिए आईपीएल काफी बेहद अहम टूर्नामेंट था। इसके जरिए उनके फैंस उन्हें एक बार फिर से मैदान में देख सकते थे। लेकिन अगर आईपीएल इस साल रद्द हुआ तो धोनी की वापसी की उम्मीदें भी शायद खत्म हो जाएंगी।