3 कारणों से मुंबई इंडियंस इस बार भी आईपीएल जीत सकती है

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस को टाइटल जीतने की संख्या के आधार पर आईपीएल की सबसे सफल टीम कह सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने चार बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। इस बार आईपीएल में भी उनकी खिताबी जीत की बातें पहले से ही चल रही हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने शानदार कार्य किया है। हालाँकि इस टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है। मुंबई इंडियंस ने कई बार शुरुआत में असफलता के बाद सफलता प्राप्त की है।

मुंबई इंडियंस के लिए यह तेरहवां आईपीएल सीजन होगा। शुरुआती पांच सीजन के बाद उन्हें पहली बार खिताब जीतने का मौका मिला था। उसके बाद इस टीम ने सफलता की नई ऊँचाइयों को छूते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखा। युवा और अनुभव के मिश्रण के अलावा हर सीजन कोई नया प्रयोग करते हुए मुंबई इंडियंस ने विपक्षी टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी की। टीम के हर विभाग ने मिलकर प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते। आईपीएल इतिहास उठाकर देखें तो मुंबई इंडियंस ने फाइनल मैचों में कोई बड़ी जीत हासिल नहीं की लेकिन टीम के साझा प्रयासों को सफलता मिली और उन्हें जीत मिलती चली गई। इस आर्टिकल में मुंबई इंडियंस के तीन कारणों का जिक्र है जो उन्हें फिर से ख़िताब दिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें:2 बल्लेबाज जो आईपीएल मैच में नाबाद 99 रन बनाकर लौटे

3 कारणों से मुंबई इंडियंस जीत सकती है

बेहतर भारतीय खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस की टीम में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार समन्वय है। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अन्य कई खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम का हिस्सा हैं। राष्ट्रीय टीम में खेल चुके भारतीय खिलाड़ियों के कारण इस टीम का पलड़ा भी ज्यादा भारी हुआ है। इस बार भी ये खिलाड़ी टीम को ख़िताब दिला सकते हैं।

ट्रेड और खरीदारी में होशियारी

ट्रेंट बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंड बोल्ट और क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस में अपनी टीम में शामिल करके स्मार्ट चाल चली है। दोनों खिलाड़ी शानदार हैं और सक्षम भी हैं। उनके अलावा नाथन कुल्टर-नाइल और अन्य विदेशी खिलाड़ी भी खिताब जिताने में एक अहम और बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

बेहतर संतुलन और बैक-अप

आदित्य तरे
आदित्य तरे

मुंबई इंडियंस की टीम संतुलित तो है ही लेकिन बेंच पर भी उनके पास जबरदस्त खिलाड़ी हैं। सौरभ तिवारी, आदित्य तरे जैसे बेहतरीन खिलाड़ी बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा होंगे। किसी खिलाड़ी को चोट लगने की स्थिति में बैक-अप से भी बेस्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। ओवरऑल एक शानदार टीम होने के कारण इस बार भी यह टीम ख़िताब जीत सकती है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma